ED on Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब नीति (Delhi Liquor Policy) मामले में कथित घोटाले को लेकर अपने मंत्रियों और नेताओं की गिरफ्तारी के बाद से ही आम आदमी पार्टी कह रही थी कि उसके नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी बुलाया जा सकता है और उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। केजरीवाल को (प्रवर्तन निदेशालय) ईडी द्वारा समन मिलने के बाद अब AAP ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमले तेज कर दिए हैं। ईडी ने उन्हें 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।
सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा
इसे लेकर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि कल से ये खबर बीजेपी वाले खुद चीख चीखकर बता रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। उन्होंने कहा कि आप पार्टी पर सबसे ज्यादा हमले केंद्र की सरकार ने किया है और उसपर दर्जनों मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जब-जब हमले हुए हैं तब तब आप जीती है। आज फिर कहा जा रहा है कि आप को खत्म किया जाएगा, लेकिन मैं बताना चाहता हूं की आप और मजबूत होकर निकली है और निकलेगी। उन्होंने कहा कि ये आम चीजें हो गईं हैं। हम जांच में हमेशा सहयोग करते रहे हैं। अगर केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो जेल से सरकार चलेगी।
ये भी पढ़ें-Electoral Bonds मामला: राजनीतिक दलों के ‘गुप्त चंदे’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू
वहीं कुछ नेताओं के फोन पर हैकिंग अलर्ट की चेतावनी मिलने की खबरों पर उन्होंने कहा कि ये आरोप केंद्र सरकार पर पहले भी लगा था। मैलवेयर सरकार ने खरीदा है, जिससे जासूसी करा रही है। ये केंद्र सरकार करा सकती है। आईफोन की सिक्योरिटी सबसे ऊपर है। ऐसे में उनकी सरकार ने जब सिक्योरिटी मांगा था तो माना कर दिया था। ये मेसेज आना बड़ी बात है। इसपर सरकार गिर जाती है । पेगासस को लेकर पहले ही आरोप लग चुका है। साफ है कि केंद्र सरकार को डर लग रहा है कि वो अब वापस नहीं होंगे या फिर सब का टैप कर के गलत इस्तेमाल करेंगे।
मंत्री आतिशी ने क्या कहा
वहीं इसे लेकर आप नेता आतिशी ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल को ED द्वारा समन किए जाने पर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि जानकारी मिल रही है कि 2 नवंबर को जब अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश होंगे तो ईडी उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल देगी। भाजपा और प्रधानमंत्री AAP को खत्म करना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी इसलिए नहीं होगी कि उनके खिलाफ कोई मामला है, बल्कि इसलिए गिरफ्तार किया जाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री उनसे डरते हैं।
ये भी पढ़ें-200 के बाद ₹400 करोड़ की मांग, मुकेश अंबानी को मिली तीसरी बार जान से मारने की धमकी
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
7 hrs agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
8 hrs agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
8 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
10 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
10 hrs ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
14 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
15 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
16 hrs agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
16 hrs ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines