Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में पतंग के चक्कर में 9 साल के बच्चे की जान पर आई आफत

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे के सरकारी अस्पताल परिसर में लापरवाही का मामला सामने आया है। खुले में रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर बड़ा मोहल्ला निवासी एक 9 साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया।

Child Injured
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे के सरकारी अस्पताल परिसर में लापरवाही का मामला सामने आया है। खुले में रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर बड़ा मोहल्ला निवासी एक 9 साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। मासूम को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

बच्चा पतंग उड़ा रहा था

महिला पूजा का बेटा कृष मंगलवार शाम को अस्पताल के पास पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाते हुए अस्पताल परिसर के गेट के पास जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर की ओर चली गई। पतंग लाने के प्रयास में जैसे ही कृष ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा, उसे तेज करंट लग गया। वह बुरी तरह झुलस गया।

Advertisment

गंभीर स्थिति देखते दिल्ली रेफर

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे पास के ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बिजली विभाग की लापरवाही

परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर लंबे समय से खुले में पड़ा था और उसकी हालत भी जर्जर थी। इसके बावजूद उसे न तो सुरक्षित किया गया और न ही मरम्मत की गई। हादसे में बच्चे का एक हाथ बुरी तरह झुलस गया है।

जा चुकी है जान

ग्रेटर नोएडा में बारिश के दौरान पिछले एक महीने में करंट की चपेट में आने से 2 किसानों की मौत दनकौर क्षेत्र में हो चुकी है। संबंधित के खिलाफ केस भी दर्ज किया जा चुका है। इसके बावजूद ऐसी घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ