नई दिल्ली: गुजरात के वडोदरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाली 40 साल की एक महिला को शादी के आठ साल बाद पता चला कि जिस व्यक्ति से उसने 2014 में शादी की थी, वह पहले एक महिला ही थी। उसके पति ने आठ साल पहले शादी के लिए जेंडर चेंज कराया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने बुधवार को गोत्री पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अपने पति विराज वर्धन पर धोखाधड़ी और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया। उसने प्राथमिकी में पति के परिवार के सदस्यों का भी नाम लिया।
अभी पढ़ें – Earthquake in Leh: लेह के अलची में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल मापी गई 4.8 तीव्रता
मैट्रीमोनियल साइट के जरिए हुई थी पहचान
महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात नौ साल पहले एक मैट्रीमोनियल साइट के जरिए विराज वर्धन से हुई थी, जिसकी पहचान पहले विजेता के रूप में हुई थी। महिला ने बताया कि मेरे पहले पति की 2011 में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और वे अपने पीछे 14 साल की बेटी छोड़ गए थे।
पुलिस के अनुसार, महिला ने फरवरी 2014 में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की और यहां तक कि हनीमून पर कश्मीर भी गए। हालांकि, इस दौरान फिजीकल रिलेशन नहीं बने और विराज वर्धन इसके लिए बहाने बनाता रहा। जब महिला ने उस पर दबाव डाला तो विराज वर्धन ने कहा कि कुछ साल पहले रूस में एक सड़क दुर्घटना में वह घायल हो गया था। इसके बाद से वह शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ है। आरोपी ने महिला से ये भी कहा कि एक छोटी सी सर्जरी के बाद वह ठीक हो जाएगा।
अभी पढ़ें – Corona Update: देश में कोरोना की घटी रफ्तार, 24 घंटे में आए 6298 नए केस, 23 की मौत
वजन कम कराने के लिए सर्जरी की दी पत्नी को जानकारी
जनवरी 2020 में आरोपी ने अपनी पत्नी से कहा कि वह अपना वजन कम करने के लिए सर्जरी करवाना चाहता है और फिर सर्जरी के लिए वह कोलकाता चला गया। बाद में विराज ने खुद सच्चाई का खुलासा किया और कहा कि उसने सेक्स-चेंज कराने के लिए सर्जरी की। महिला ने कहा कि उसने पहले उसे सर्जरी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
महिला ने पुलिस को बताया कि सर्जरी के बाद विराज ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना शुरू कर दिया और उसे धमकी भी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी से बात की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। गोत्री पुलिस निरीक्षक एमके गुर्जर ने कहा कि आरोपी दिल्ली का रहने वाला है और उसे वडोदरा लाया गया है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
वर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
55 mins agoबंगाल: कांग्रेस-ममता को झटका, उपचुनाव में नंदीग्राम-रेजीनगर सीट BJP के नाम
1 hr ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 hrs agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
4 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
4 hrs agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
4 hrs agoTMC के 10 बागी सांसद कहां हुए गायब? ओम बिरला के नोटिस का नहीं दिया जवाब
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines