नई दिल्ली: पिछले सप्ताह यौन हमले के शिकार 10 साल के बच्चे की इलाज के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) के ICU में भर्ती कराया गया था।
आरोप है कि पीड़ित के चचेरे भाई समेत चार नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। वारदात में शामिल सभी बच्चे 10 से 12 साल की उम्र के हैं।
अभी पढ़ें – मुंबई की सड़कों पर बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, 3 घायल
बच्चे को अस्पताल ले जाने में की देरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों का कहना है कि परिवार ने लड़के को चार दिनों तक अस्पताल नहीं लाया और उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़ित बच्चे के इलाज में जुटे डॉक्टरों ने कहा कि घाव इतने गहरे थे कि उन्हें 16 दिसंबर, 2012 के सामूहिक बलात्कार की याद आ गई।
अस्पताल से पुलिस को किया गया था फोन
सीलमपुर थाने को 22 सितंबर को एलएनजेपी अस्पताल से फोन आया था कि तीन दिन पहले हुए शारीरिक हमले के कारण करीब 10 साल के एक लड़के को भर्ती कराया गया है। पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची और बच्चे के माता-पिता से मिली, लेकिन उन्होंने बयान देने से इनकार कर दिया।
परिवार ने 24 सितंबर तक बयान नहीं दिया। पुलिस की ओर से काउंसलिंग के बाद लड़के की मां ने खुलासा किया कि उसके बेटे को उसके तीन दोस्तों ने कर्ज के कारण शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्चे की मां के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध), 34 (सामान्य इरादा) और बाल यौन अपराधों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई समेत दो अन्य लड़कों को पकड़ा था और किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया था। फिलहाल, पुलिस अभी भी चौथे आरोपी को खोजने में जुटी है।
अभी पढ़ें – हरियाणा: कार की टक्कर से बेटी समेत दंपत्ति की मौत, 2 बच्चे गंभीर घायल
दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने भी इस सिलसिले में पुलिस को नोटिस जारी कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। डीसीडब्ल्यू ने कहा कि उसे एक महिला की शिकायत मिली है जिसमें कहा गया है कि उसके बेटे का यौन उत्पीड़न किया गया है। आरोपियों ने उनके बेटे के प्राइवेट पार्ट में रॉड भी डाली थी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
1 hr agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
3 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
4 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
4 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
4 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
5 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines