पटना: बिहार में शराब पीना अपराध है लेकिन अगर कोई शराब के नशे में पकड़ा जाता है तो उसे अब वीआईपी ट्रीटमेंट मिलेगा। चौंकिए मत, ऐसी व्यवस्था समस्तीपुर आबकारी विभाग की ओर से की गई है। इस वीआईपी वॉर्ड में किसी लग्जरी होटल जैसी सुविधाएं होंगी।
जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर आबकारी विभाग में वीआईपी लोगों को 24 घंटे रखने के लिए वीआईपी सेल बनाए गए हैं। अगर कोई शराब पीने के बाद पकड़ा जाता है तो फिर उसे 24 घंटे वीआईपी वार्ड में गुजारना होगा।
अभी पढ़ें – नोएडा में ‘शराबी’ लड़की का Video वायरल, नशे में सुरक्षा गार्ड का पकड़ा कॉलर, पुलिस ने किया अरेस्ट
आबकारी अधीक्षक एसके चौधरी ने बताया कि वीआईपी सेल का निर्माण सरकारी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के कुलीन लोगों को रखने के लिए किया जाता है जो शराब का सेवन करते हुए पकड़े जाते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए गेट पर दो पलंग, सोफा, टेबल और एक प्रशिक्षित कुत्ते की व्यवस्था की गई है।
बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अप्रैल 2016 में बिहार में शराबबंदी लागू की घोषणा की थी। शराबबंदी के तहत राज्य में शराब के उत्पादन, बिक्री और उपभोग पर प्रतिबंध है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारी जुर्माना और सजा का प्रावधान लागू किया गया था।
अभी पढ़ें – भारतीय मछुआरों की हत्या और अपहरण की कोशिश, भारत ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
हालांकि बाद में कानून में संशोधन भी किया गया और जुर्माना राशि को कम कर दिया गया। नए कानून के बाद अब शराब पीते हुए पकड़े जाने पर आरोपी को जुर्माना राशि देकर छोड़ा जा सकता है, जबकि पहले शराब पीकर पकड़े जाने पर जेल भेज दिया जाता था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
2 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
3 hrs agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
3 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
4 hrs agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
6 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
7 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
8 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
9 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
10 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines