ZIM vs IND: मोहम्मद सिराज ने किया खुलासा, जिम्बाब्वे के खिलाफ गेंदबाजी की रणनीति बताई

zim vs ind mohammed siraj
विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अब तक जिम्बाब्वे में दो मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने नई गेंद से भारत की गेंदबाजी का नेतृत्व किया है। सिराज ने दूसरे वनडे में 8 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट चटकाया। उन्होंने दो मेडिन ओवर भी डाले। मोहम्मद सिराज ने जिम्बाब्वे में चल रही वनडे सीरीज में अपनी सफलता की कुंजी के रूप में लगातार फील्ड को हिट करने पर जोर दिया।

अभी पढ़ें – डेविड वॉर्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से की ये बैन हटाने की अपील

विज्ञापन

सिराज ने कहा, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड में भी मैंने अच्छी गेंदबाजी की, पहले मैच में भी मेरी लय अच्छी थी। इसलिए मैं इस बात की चिंता नहीं करता कि मुझे विकेट मिलेंगे या नहीं, मेरी योजना लगातार एक क्षेत्र में हिट करना थी। सिराज ने आगे कहा, मैंने सिर्फ खुद पर विश्वास रखा, क्योंकि उतार-चढ़ाव हर किसी के जीवन का हिस्सा हैं, इसलिए मैंने सिर्फ यह विश्वास रखा कि मैं इसे कर सकता हूं चाहे वह सफेद गेंद हो या लाल गेंद।

डॉट बॉल फेंकना चाहता था
सिराज ने कहा, बस मैं सही क्षेत्रों में हिट करना चाहता था और विपक्षी टीम पर दबाव बनाने के लिए डॉट बॉल फेंकना चाहता था। नई गेंद से शुरुआत करते हुए मैं कई बार विकेट के लिए गया, लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि सफेद गेंद ज्यादा स्विंग नहीं करती है, इसलिए मैं लगातार एक क्षेत्र में हिट करने और मेडन ओवर फेंकने की योजना बना रहा था।

विज्ञापन

वीवीएस लक्ष्मण करते हैं सपोर्ट
सिराज ने हरारे में अब तक दो एकदिवसीय मैचों में चार मेडन गेंदबाजी की है और एक छोर से उन्होंने जो दबाव डाला है उससे दूसरे छोर पर विकेट हासिल करने में मदद मिली है। सिराज ने वीवीएस लक्ष्मण की भूमिका पर भी बात की। उन्होंने कहा, लक्ष्मण सर सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे जब मुझे पहली बार चुना गया था। वह मेरे कौशल को समझते हैं और मुझे बहुत आत्मविश्वास देते हैं और जब एक कोच आसपास होता है तो अच्छा लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ