ZIM vs IND: जिम्बाव्वे दौरे के लिए कोचिंग टीम में बड़ा बदलाव, पहली बार सीनियर टीम के साथ जाएंगे ये दिग्गज

zim vs ind
विज्ञापन

नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाव्वे पहुंच चुकी है। यहां टीम 18 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से पहले भारत की कोचिंग टीम में बदलाव किया गया है। भारतीय दिग्गज और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के वर्तमान प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे दौरे के लिए मुख्य कोच की भूमिका में रहेंगे।

राहुल द्रविड़ को ब्रेक
27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप से पहले राहुल द्रविड़ को ब्रेक दिया गया है। भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ और गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ब्रेक पर होंगे, ऋषिकेश कानिटकर और साईराज बहुतुले उनकी जगह लेंगे। एशिया कप में भारत की शुरुआत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ ब्लॉकबस्टर मुकाबले से होगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

आयरलैंड दौरे पर निभा चुके हैं भूमिका
लक्ष्मण ने द्रविड़ की अनुपस्थिति में भारत के आयरलैंड दौरे के दौरान मुख्य कोच के रूप में काम किया था। उनके साथ बहुतुले और सीतांशु कोटक थे। सीनियर टीम के साथ कोचिंग क्षमता में यह कानिटकर का पहला अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट होगा, लेकिन उनके पास अनुभव का खजाना है। वह इस साल की शुरुआत में U19 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के मुख्य कोच थे।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

18 अगस्त से शुरुआत
भारत 18 से 22 अगस्त के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैच खेलेगा, जो आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा होगा। हालांकि भारत के लिए लीग का बहुत कम महत्व है क्योंकि वे मेजबान होने के कारण अगले साल विश्व कप के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं, लेकिन जिम्बाब्वे के लिए ये सीरीज महत्वपूर्ण होगी। जिम्बाव्वे की टीम शीर्ष 8 क्वालीफाइंग स्थानों में से एक के लिए प्रयास करेगी। भारत इस समय 12 मैचों में 79 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है जबकि जिम्बाब्वे 15 मैचों में 35 अंकों के साथ 13वें स्थान पर है।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम
भारतीय टीम में केएल राहुल की वापसी हो चुकी है। वह तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 16 सदस्यीय टीम की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ