"केवल 1 प्लेयर को छोड़कर टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम सही है" इस दिग्गज ने दिया बड़ा बयान
Edited By Bhoopendra Rai

Yuvraj Singh react on india squad T20 World Cup
Edited By Bhoopendra Rai

Yuvraj Singh react on india squad T20 World Cup
Yuvraj Singh: टी 20 वर्ल्ड कप के लिए घोषित की गई टीम इंडिया को लेकर पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। युवराज ने चुने गए स्क्वाड का समर्थन भी किया है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी को छोड़कर पूरी टीम सही है। युवराज सिंह ने उस खिलाड़ी का नाम नहीं बताया है, जिसकी तरफ उन्होंने इशारा किया।
युवराज सिंह ने यह बयान पहले टी 20 मैच के दौरान मंगलवार को दिया था। दरअसल, मोहाली में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले से पहले युवराज सिंह को पीसीए स्टेडियम में सम्मानित किया था। वहां उनके नाम पर एक स्टैंड का नाम भी रखा गया है। इसके बाद कमेंटेटर्स और ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत के दौरान उन्होंने वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम को लेकर बात की थी।
युवराज सिंह ने दावा करते हुए कहा कि ‘वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलने से भारत को टी20 वर्ल्ड कप के लिए सही संतुलन मिलेगा। इन सीरीज में उन सभी 15 खिलाड़ियों को आजमाया जाना चाहिए, जो इवेंट के लिए स्क्वाड में चुने गए हैं।’
युवराज सिंह ने भारतीय स्काड के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘मुझे लगता है कि यह वर्ल्ड कप के लिए सही टीम है, एक खिलाड़ी को छोड़कर, मैं उसका नाम नहीं लूंगा। कुल मिलाकर मुझे लगता है कि यह सही साइड है, लेकिन हमें वर्ल्ड कप से पहले प्रयोग करने की जरूरत है ताकि हम बहुत अधिक बदलाव न करें जो अतीत में हमारे लिए चिंता का विषय रहा है। मैं इस टीम में कम से कम 13 खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के लिए तैयार होते देखना चाहता हूं।’
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: