Wrestlers Protest: 'संतोषजनक जवाब नहीं मिला...सामने आने के लिए मजबूर न किया जाए' सरकार से बैठक के बाद बोलीं विनेश फोगाट
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

Wrestlers Protest Live Update: देश के शीर्ष पहलवानों का सड़क पर दंगल चल रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के बड़े पहलवानों का धरना जारी है। पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगा है। इस बीच खेल मंत्रालय के न्योते पर प्रदर्शनकारी पहलवानों का प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए शास्त्री भवन पहुंच गया है।
बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट जैसे बड़े पहलवान बृजभूषण शरण सिंह को हटाने की मांग कर रहे हैं. विनेश फोगाट ने तो बृजभूषण पर यौन शोषण के गंभीर आरोप तक लगाए हैं। जबकि फेडरेशन के चीफ ने आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि एक भी आरोप सही निकले तो फांसी चढ़ा देना। प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ी ओलिंपिक मेडल नहीं जीत सकते। उनमें गुस्सा है, प्रदर्शन इसीलिए कर रहे हैं।
और पढ़िए – रहाणे की टीम पर भारी पड़ा दिल्ली का ये बॉलर, हवा में उड़ा दिया शतकवीर का स्टंप
https://twitter.com/ravidahiya60/status/1615925678645579776?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1615925678645579776%7Ctwgr%5E42c9dfd0060997885a7dea64c3db27bf56cf0cbd%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Findianexpress.com%2Farticle%2Fsports%2Fi-have-assured-them-that-the-government-is-with-them-babita-phogat-on-wrestlers-protesting-at-jantar-mantar-8391498%2F
बजरंग पूनिया ने कहा कि हमारा विरोध WFI और जिस तरह वे पहलवानों के हितों को ध्यान में रखे बिना काम कर रहे हैं उसके खिलाफ है। इसका राजनीति से कुछ भी लेना-देना नहीं है। बजरंग पुनिया ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। फोगट ने तो कहा कि टोक्यो ओलिंपिक में हार के बाद WFI के अध्यक्ष ने मुझे ‘खोटा सिक्का’ कहा। उन्होंने मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: