Women’s Asia Cup 2022: विमेंस एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। BCCI ने हरमनप्रीत को टीम की कमान सौंपी है। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए स्मृति मंधाना के लिए उपकप्तान बनाया गया है। टीम में दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा और मेघना सिंह भी शामिल हैं।
एशिया कप में ये टीमें लेंगी हिस्सा
एशिया कप 2022 में हिस्सा लेने वाली टीमों में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश (मेजबान), श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), थाईलैंड और मलेशिया शामिल हैं। एशिया कप का फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।
अभी पढ़ें – पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद आमिर के घर गूंजी किलकारी, बने तीसरी बेटी के पिता
टीम इंडिया फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर है
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है, जहां बुधवार को उसे इंग्लैंड से दूसरा वनडे खेलाना है। पहले मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से इंग्लैंड को हराया था। टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त पर है।
विमेंस एशिया कप 2022 का शेड्यूल
विमेंस टीम इंडिया एशिया कप 2022 में अपने अभियान की शुरुआत 1 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम मलेशिया (3 अक्टूबर) और UAE (4 अक्टूबर) से लगातार दो दिनों में भिड़ेगी। इसके बाद 8 अक्टूबर को टीम इंडिया मेजबान बांग्लादेश, जबकि10 अक्टूबर को थाईलैंड से भिड़ेगी। भारतीय टीम 10 दिनों के अंदर छह लीग गेम्स खेलेगी।
एशिया कप के लिए महिला टीम का ऐलान
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, जे रॉड्रिक्स, एस मेघना, ऋचा घोष (डब्ल्यूके), स्नेह राणा, डी हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पी वस्त्राकर, आर गायकवाड़, राधा यादव , केपी नवगिरे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines