हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Women's Asia Cup 2022: 7 अक्टूबर को फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, इस बड़े टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी

विज्ञापन
Women's Asia Cup 2022

Women’s Asia Cup 2022: विमेंस एशिया कप 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मंगलवार को जारी किए गए इस शेड्यूल का अनुसार, 1 अक्टूबर से एशिया कप का आगाज होगा। फाइनल 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान और गत विजेता बांग्लादेश और थाईलैंड के बीच खेला जाना है। विमेंस टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 1 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ करेगी।

अभी पढ़ें – पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद आमिर के घर गूंजी किलकारी, बने तीसरी बेटी के पिता

7 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

मंगलवार को ACC प्रेजिडेंट जय शाह ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए टूर्नामेंट के कार्यक्रम का खुलासा किया। जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच 7 अक्टूबर को मुकाबला होगा।

राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा महिला एशिया कप 2022

विमेंस एशिया कप टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होगा। इस दौरान सभी सात टीमें एक-दूसरे के खिलाफ कुल 6-6 मैच खेलेंगी। अंत में टॉप चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइन की विजेता टीमों को फाइनल में भिड़ंत का मौका मिलेगा। एशिया कप के सारे मैच सिल्हेट के दो मैदानों में खेले जाएंगे।

एशिया कप में ये टीमें लेंगी हिस्सा

एशिया कप 2022 में हिस्सा लेने वाली टीमों में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश (मेजबान), श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), थाईलैंड और मलेशिया शामिल हैं। एशिया कप का फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।

अभी पढ़ें – IND W vs ENG W: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मचाई तबाही, इंग्लैंड के खिलाफ ठोक डाली सेंचुरी, 11 गेंदों में कूटे 43 रन

विमेंस एशिया कप 2022 में टीम इंडिया का शेड्यूल

विमेंस टीम इंडिया एशिया कप 2022 में अपने अभियान की शुरुआत 1 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम मलेशिया (3 अक्टूबर) और UAE (4 अक्टूबर) से लगातार दो दिनों में भिड़ेगी। इसके बाद 8 अक्टूबर को टीम इंडिया मेजबान बांग्लादेश, जबकि10 अक्टूबर को थाईलैंड से भिड़ेगी। भारतीय टीम 10 दिनों के अंदर छह लीग गेम्स खेलेगी।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें