PAK vs NZ: 'सईद अनवर जैसा बनने की कोशिश करूंगा...', 20 साल के बल्लेबाज ने T-20 सीरीज से पहले भरी हुंकार

PAK vs NZ Saim Ayub

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 अप्रैल से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। जबकि वनडे सीरीज 27 अप्रैल से खेली जाएगी। टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में 20 साल के बल्लेबाज सईम अयूब का नाम शामिल है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था, हालांकि वह तीसरे मैच में 47 रन बनाने के अलावा पहले दो मैचों में फ्लॉप रहे। सईम ने अब आगामी सीरीज से पहले हुंकार भरी है।

विज्ञापन

टीम में कोई भी भूमिका निभाने के लिए तैयार रहूंगा

पाकिस्तान के उभरते सितारे सईम अयूब अपनी दूसरी इंटरनेशनल सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनौती लेने के लिए तैयार हैं। हालांकि टीम के नियमित सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की वापसी के साथ टी20 श्रृंखला में सैम को बल्लेबाजी क्रम में नीचे किया जा सकता है। सईम ने पाकिस्तानी मीडिया से कहा- मैं अपनी दूसरी अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलने के लिए उत्साहित हूं। मैं टीम में कोई भी भूमिका निभाने के लिए तैयार रहूंगा।

विज्ञापन
और पढ़िए – RCB vs LSG: आरसीबी के बल्लबाजों ने मचाया कोहराम, मैच में लगाए 15 छक्के 12 चौके

बाबर आजम आत्मविश्वास देते हैं

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) सीजन 8 में सलामी बल्लेबाज के रूप में बाबर के साथ खेलने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए सैम ने कहा कि मैंने इसका भरपूर आनंद लिया। उन्होंने कहा- मैंने बाबर के साथ उनकी कप्तानी में खेलते हुए काफी लुत्फ उठाया। बाबर बहुत आत्मविश्वास देते हैं। अब तक मैंने बाबर के साथ अपने समय का आनंद लिया है और मुझे उम्मीद है कि यह लंबे समय तक जारी रहेगा।” पीएसएल 8 में बाबर और सईम सबसे सफल जोड़ी रहे। इन दोनों ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 162 रन की पार्टनरशिप की।

विज्ञापन
और पढ़िए –  IPL 2023 RCB vs LSG: सांसें रोक देने वाले मुकाबले में लखनऊ की जीत, आरसीबी को घर में रौंदा

सईद अनवर जैसा बनने की कोशिश

सईद की तुलना अक्सर पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक सईद अनवर से की जाती है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज के बारे में पूछे जाने पर सईम ने कहा-“मैंने सईद अनवर के वीडियो देखे हैं। मैं ज्यादातर बाएं हाथ के लोगों के वीडियो देखता हूं। सईद अनवर का अच्छा नाम है और मैं उनके जैसा बनने की कोशिश करूंगा।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ