---विज्ञापन---

WFI Controversy: साक्षी मलिक की मां ने रखी शर्त, तब होगी पहलवान की रेसलिंग में वापसी

WFI Controversy: भारतीय कुश्ती संघ निलंबित होने के बाद क्या अब साक्षी मलिक संन्यास वापस लेकर रेसलिंग में वापसी करेंगी? साक्षी मां ने दिया जवाब।

---विज्ञापन---

WFI Controversy: भारतीय कुश्ती संघ का नया अध्यक्ष संजय सिंह को बनाए जाने के बाद ओलंपिक पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद बाकी के पहलवानों में भी काफी गुस्सा देखने को मिला था। अब उसके दो दिन बाद खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ की नई बॉडी को निलंबित कर दिया है। जिसके बाद अब ये सवाल उठने लगा है कि क्या साक्षी मलिक अपना संन्यास वापस लेकर रेसलिंग में दोबारा एंट्री करेंगी।

साक्षी मलिक की मां ने दिया जवाब

साक्षी मलिक की रेसलिंग में वापसी को लेकर उनकी मां ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि अगर भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष किसी महिला को बनाया जाता है तो साक्षी की कुश्ती के मेट वापसी की संभावना है।

---विज्ञापन---

यानी कि अगर अब भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष किसी महिला को बनाया जाता है तो साक्षी संन्यास वापस लेकर वापस कुश्ती करती हुई दिखेंगी। इससे पहले साक्षी मलिक का मां ने संजय सिंह को भारतीय कुश्ती संघ का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- VIDEO: संजय सिंह का आया बयान, निलंबन के समय फ्लाइट में कर रहे थे यात्रा, बताया अगला कदम

साक्षी मलिक ने किया था कुश्ती छोड़ने का ऐलान

संजय सिंह को भारतीय कुश्ती संघ का नया अध्यक्ष बनाए जाने के बाद साक्षी मलिक काफी गुस्सा थी। क्योंकि संजय सिंह को बृजभूषण सिंह का बेहद करीबी माना जाता है और साक्षी मलिक के साथ-साथ बाकी पहलवानों ने भी बृजभूषण पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

---विज्ञापन---

इसके बाद साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया था। कुश्ती छोड़ने का ऐलान करके साक्षी मलिक रोते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चली गई थी। वहीं भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित करने के बाद साक्षी मलिक ने बताया कि उनकी लड़ाई सरकार से नहीं बल्कि एक आदमी से थी।

First published on: Dec 24, 2023 08:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola