Yuvraj Singh Six Sixes: 15 साल पहले युवराज के बल्ले से 1 ओवर में निकले यह 6 छक्के 'अमर' हो गए, देखें VIDEO

Yuvraj Singh Six Sixes

Yuvraj Singh Six Sixes

Yuvraj Singh Six Sixes: 19 सितंबर यानी आज ही के दिन टीम इंडिया के स्टार प्लेयर युवराज सिंह ने इतिहास रचा था। साल 2007 के टी20 विश्व कप के एक मैच में इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह ने टी 20 फॉर्मेट के 1 ओवर में छह छक्के लगाए थे। यह दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास के यादगार दिनों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

https://twitter.com/LoyalYuviFan_/status/1571723259821031427?s=20&t=Su_lgts30I_GWcC71gDEmw

युवराज सिंह ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाकर 12 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी, जो एक बड़ा रिकॉर्ड है। दरअसल, जब युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए तो उससे एक ओवर पहले उनकी फ्लिंटॉफ के बाद कहा सुनी हुई थी। इस बहस के बाद युवराज आग बबूला हो गए थे और उन्होंने अपना गुस्सा ब्रॉड के ओवर में निकाला था।

विज्ञापन

युवराज सिंह ने खेली थी 58 रनों की धुआंधार पारी

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए उस मुकाबले में युवराज सिंह ने 6 छक्कों की मदद से 16 गेंदों पर 58 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। इस दौरान युवराज ने 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ रिकॉर्ड बनाया था, जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।

विज्ञापन

भारत ने 18 रनों से जीता था मैच

भारत ने इस मैच में 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए थे। ये मुकाबला टीम इंडिया ने 18 रनों से जीता था।

विज्ञापन

ये खिलाड़ी एक ओवर में लगा चुके हैं 6 छक्के

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड युवराज के अलावा साउथ अफ्रीका के हर्षल गिब्स और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान किरोन पोलार्ड के नाम है। 2021 में पोलार्ड ने यह कारनामा श्रीलंका के खिलाफ किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ