विराट कोहली का नया बिजनेस, मशहूर कलाकार के बंगले में शुरू करेंगे रेस्टोरेंट

VK (14)
विज्ञापन

नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के अलावा और कई क्षेत्र में हाथ आंजमा रहे हैं। उनके कई और बिजनेस हैं। विराट का देश में कई रेस्टोरेंट हैं। अब खबर है कि वे मशहूर सिंगर-एक्टर किशोर कुमार के बंगले में एक नया रेस्टोरेंट खोलने जा रहे हैं। किशोर कुमार बॉलीवुड के लेजेंड्री सिंगर रहे हैं। उस जमाने में किशोर कुमार की आवाज को टक्कर देने वाला कोई नहीं था। उनके गाने आज भी दिल तक उतरती है।

अभी पढ़ें – Asia Cup 2022: लंबे समय बाद विराट के बल्ले से निकली हाफ सेंचुरी, अनुष्का शर्मा ने कुछ इस तरह जताई खुशी

विज्ञापन

विराट खोलेंगे रेस्टोरेंट

लीजेंड क्रिकेटर विराट कोहली किशोर कुमार के जुहू वाले घर का एक बड़ा हिस्सा किराए पर ले लिया है और उसमें रेस्टोरेंट बना रहे हैं। ई टाइम्स की खबर के मुताबित काम लगभग पुरा हो चुका है और रेस्टोरेंट लगभग तैयार हो गया है। खबर की पुष्टि किशोर कुमार के बेटे और सिंगर अमित कुमार ने भी की है।

अमित कुमार ने कहा कि ये सच है। इसकी शुरुआत तब हुई जब लीना चंदावरकर के बेटे सुमीत की मुलाकात विराट कोहली से हुई। दोनों मिले और बात शुरू हई। अमित ने कहा कि हमने विराट को 5 सालों के लिए वो जगह किराए पर दी है।

विज्ञापन

फॉर्म में लौटे विराट

विज्ञापन

एशिया कप 2022 में भारत-हॉन्ग कॉन्ग के बीच खेले गए मुकाबले में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली फॉर्म में लौट आए। तीसरे नंबर पर उतरे किंग कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमा दिया। हॉन्ग कॉन्ग के गेंदबाजों के खिलाफ कोहली ने तबाही मचाते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने टी 20 इंटरनेशनल में करीब छह महीने बाद अर्धशतक जमा दिया।

विराट ने कुल 44 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक चौका और तीन छक्का जमाए। इससे पहले कोहली ने 18 फरवरी 2022 को ईडन गार्डन्स में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 41 गेंदों में 52 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और एक छक्का जमाकर 126 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ