नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली फॉर्म में लौट आए हैं। एशिया कप में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के बाद फैंस खासे खुश हैं। अब विराट ने एक और कीर्तिमान हासिल कर लिया है। एशिया कप 2022 में अपना रिकॉर्ड 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने के बाद कोहली ट्विटर पर 50 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। सोशल मीडिया आजकल कमाई का प्रमुख जरिया बन गया है। ऐसे में इतने फॉलोअर्स वाले विराट कितना कमाते होंगे, आइए सोशल मीडिया से होने वाली उनकी कमाई पर एक नजर डालते हैं।
अभी पढ़ें – नसीम शाह ने जिस बल्ले से छक्के ठोक जिताया मैच, उसे बड़े काम के लिए कर दिया समर्पित
इंस्टाग्राम से कमाते हैं हर पोस्ट के 8.69 करोड़
विराट इंस्टाग्राम की एक पोस्ट से ही करोड़पति बन जाते हैं। वह भारतीय क्रिकेट के मोस्ट वैल्यूएबल ब्रैंड हैं। हूपर की 2022 की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट के अनुसार, विराट कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट से $ 1,088, 000 कमाते हैं। यह कमाई प्रति पोस्ट के लिए लगभग 8.69 करोड़ रुपये है।
विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 211 मिलियन फॉलोअर हैं। कोहली पहले भारतीय भी हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ग्लोबल लिस्ट में वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हस्तियों की लिस्ट में 14वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में नंबर एक पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं।
अभी पढ़ें – T20 world cup 2022 के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान, अफरीदी की वापसी, इस दिग्गज का नाम गायब
ट्विटर से इतना कमाते हैं कोहली
वहीं विराट कोहली ट्विटर पर 50 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। विराट कोहली 2020 में प्रति ट्वीट 2.5 करोड़ रुपये चार्ज करते थे, तब उनके 34 मिलियन फॉलोअर्स थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, कोहली ने अब अपनी फीस को दोगुना कर 5 करोड़ रुपये प्रति ट्वीट कर दिया है। सोशल मीडिया पर विराट कोहली के कुल फॉलोअर्स ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 300- 310 मिलियन से अधिक हैं। यानी विराट कोहली के 31 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines