T20 world cup 2022 के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान, अफरीदी की वापसी, इस दिग्गज का नाम गायब
Edited By Bhoopendra Rai

Pakistan squad announced for T20 world cup
Edited By Bhoopendra Rai

Pakistan squad announced for T20 world cup
T20 world cup: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान ने टीम का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को घोषित की गई इस टीम में तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की वापसी हो गई है। अफरीदी के अलावा 15 सदस्यीय टीम में हैदर अली और शान मसूद को भी शामिल किया गया है।
तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी चोट के कारण एशिया कप 2022 से बाहर हो गए थे। 15 सदस्यीय टीम से फखर जमां का नाम गायब है, उन्हें रिजर्व में रखा गया है। T20 world cup में पाकिस्तान टीम की कमान बाबर आजम संभालेंगे। वहीं शाबाद खान को उपकप्तान बनाया गया है।
वहीं घरेलू क्रिकेट और टी20 ब्लास्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले शान मसूद को अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है। वह पहली बार टी20 मैच पाकिस्तान के लिए खेलेंगे। इससे पहले वह वनडे और टेस्ट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
टीम के विस्फोटक बल्लेबाज फखर जमां को टीम से बाहर किया गया है। एशिया कप में जमां का प्रदर्शन बेहद खराब था। उन्होंने सिर्फ हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ उनका एक अर्धशतक था, हालांकि उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया है।
🚨 JUST IN: Pakistan's squad for the 2022 ICC Men's #T20WorldCup is out.
Details 👇
— ICC (@ICC) September 15, 2022
पाकिस्तान की टीम में युवा लेग स्पिनर उस्मान कादिर को जगह मिली है। वह 19 टी 20 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 25 विकेट लिए। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान और श्रीलंका खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। आस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 गेंद पर 18 रन जड़कर वह चर्चा में आए थे। इस मैच में उन्होंने 2 विकेट भी निकाले थे।
T20 world cup में पाकिस्तानी टीम अपने अभियान का आगाज टीम इंडिया के खिलाफ करेगी।
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर
रिजर्व: फखर जमान, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: