इस वजह से जिम्बाब्वे दौरे के लिए Virat Kohli को नहीं मिली जगह, कमबैक को लेकर आया बड़ा अपडेट
Edited By Bhoopendra Rai

Edited By Bhoopendra Rai

Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली जिम्बाब्वे दौर पर नहीं जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम का ऐलान किया है, जिसमें विराट को जगह नहीं दी गई है। टीम इंडिया के ऐलान के साथ उन सभी चर्चाओं पर ब्रेक लग गया है, जिनमें लगातार कहा जा रहा था कि विराट कोहली जिम्बाब्वे दौरे से टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।
दरअसल, बीसीसीआई ने शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ 18 से 22 अगस्त तक होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा की। इस टीम की कमान शिखर धवन को सौंपी गई है। विराट को टीम में जगह नहीं दिए जाने पर बीसीसीआई की तरफ से कोई ठोस वजह नहीं बताई गई है।
और पढ़िए – Ind vs Pak T20 Match: मंधाना के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, टीम इंडिया ने 8 विकेट से दी करारी शिकस्त
https://twitter.com/BCCI/status/1553390840629776384?s=20&t=fA0-gXeVSTLFiv1jOQUrmg
दरअसल, बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘विराट ने सेलेक्टर्स से बात की थी कि वह एशिया कप से उपलब्ध होंगे। एशिया कप से टीम के सीनियर खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप तक आराम शायद ही मिलेगा, इसलिए विंडीज दौरे के बाद सिर्फ दो हफ्ते की विंडो है, जिसमें सीनियर खिलाड़ी आराम कर सकते हैं’। यही कारण है कि विराट ने जिम्बाब्वे दौरे से हटने का फैसला लिया, ताकि वो अगले 3-4 महीने के बिजी क्रिकेट शेड्यूल से पहले ब्रेक लेकर खुद को तरोताजा कर सकें।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली अब अगस्त के आखिर में होने वाले एशिया कप से टीम में वापसी कर सकते हैं। आपको बता दें कि आईपीएल 2022 के बाद से ही विराट कोहली का बल्ला इंटरनेशनल क्रिकेट में खामोशहै. उन्होंने इंग्लैंड में तीनों फॉर्मेट मिलाकर 6 पारियों में बल्लेबाजी की और 20 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर था, इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम दिया गया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: