नई दिल्ली: दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल यूएस ओपन में खेल रह हैं। 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल ने दूसरे राउंड में शानदार जीत दर्ज की। नडाल ने फैबियो फोगनिनी पर 2-6, 6-4, 6-2, 6-1 से हराया। लेकिन मैच के दौरान नडाल ने अपने नाक पर रैकेट मार लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाक पर लगा रैकेट

यूएस ओपन में फैबियो फोगनिनी के खिलाफ भिड़ रहे नडाल के साथ ये हादसा हुआ। मैच में गलती से नडाल का रैकेट उनकी नाक पर ही लग गया, जिससे नाक से खून बहने लगा। हालांकि ये चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी। नडाल की नाक पर पट्टी की गई। इसके बाद उन्होंने चौथा सेट भी खेला और मैच जीत लिया।

विज्ञापन

 रोकना पड़ा मैच

विज्ञापन

इस घटना के बाद लगभग पांच मिनट तक खेल रुका रहा। नडाल ने तुरंत ही दोनों हाथों से अपना मुंह ढक दिया और मैच के बाद इस घटना को लेकर मजाकिया अंदाज में बात भी की। स्पेन के राफेल नडाल इस समय दुनिया में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले मेंस प्लेयर हैं। उनके नाम 22 ग्रैंड स्लैम हैं।

विज्ञापन

मैच के बाद जब नडाल से पूछा गया क्या इससे पहले भी उनके साथ ऐसी घटना घटी थी, उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि गोल्फ कोर्स में ऐसा हुआ था लेकिन टेनिस रैकेट से पहले ऐसा कभी नहीं हुआ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ