U19 Women T20 World Cup: अंडर19 महिला वर्ल्ड के फाइनल में इंग्लैंड ने जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गए अंडर19 महिला टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफानल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। भारत पहले ही फाइनल में पहुंचा हुआ है। टीम इंडिया ने सेमी में न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में हाराया था।

विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन का स्कोर बनाया था। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 96 रन पर ही सिमट गई और 3 रन से मैच हार गई। इंग्लैड और भारत के बीच रविवार को फाइनल मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

टॉस जीतकर इग्लैंड ने पहले बल्लेबाज करने का फैसला किया। इंग्लैंड की कप्तान ग्रेस स्क्रिवेंस का फैसला गलत साबित हो रहा था। मैच की शुरुआत में शीर्ष क्रम के विकेट गिर गए, एक समय इंग्लैंड पहले दस ओवरों में 45/7 का स्कोर बना सका था। एलेक्सा स्टोनहाउस (25), जोसी ग्रोव्स (15) और कप्तान स्क्रिवेंस (20) रन के योगदान से टीम ने 99 का स्कोर खड़ा किया।

विज्ञापन

टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियन टीम भी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। इंगलैंड के गेंदबाजों ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। क्लेयर मूर (20), हेवर्ड (16) और एमी स्मिथ (26) ने ऑस्ट्रेलिया को जीत की पटरी पर लाने की कोशिश की, लेकिन जीत नहीं दिला सके। हन्ना बेकर ने चार ओवरों में शानदार 3/10 के साथ शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ