नई दिल्ली: कुछ दिन पहले ही इंडोनेशिया से फुटबॉल मैदान में एक बड़ा हादसा हुआ। मैच के बाद मचे भगदड़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। अब एक ऐसी ही घटना अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स के पास हुई। यहां बोका जूनियर्स और जिमनासिया वाय इस्ग्रीमा के बीच खेला जा रहा था। मैच के दौरान मैदान में अफरा तफरी मच गई और इस दौरान एक शख्स की मौत गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि शख्स की मौत कार्डिक अरेस्ट से हुई है। ब्यूनस आयर्स के सिक्योरिटी मिनिस्टर सर्गी बेर्नी ने कहा कि मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले इंडोनेशिया में बड़ा हादसा हुआ था।

मलांग के कंजुरुहान स्टेडियम में मेजबान एरेमा एफसी और उसके कड़े प्रतिद्वंदी पेरसेबाया सुरबाया के बीच मैच था। इस मैच में मेजबान टीम को 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था। टीम की इस हार के बाद एरेमा के हजारों प्रशंसकों ने मैदान पर बोतलें और कई अन्य चीजें फेंकना शुरू कर दीं। फैंस मैदान पर भी कूद पड़े थे। पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए गोली चलाई जिससे भगदड़ मच गई। स्टेडियम के बाहर भी फैंस ने तोड़फोड़ की थी और पुलीस की गाड़ियों को आग लगा दी थी।

विज्ञापन

इस घटना के बाद इंडोनेशिया फुटबॉल संघ ने अपनी टॉप डिविजन को इस घटना के बाद सस्पेंड कर दिया था। इस हादसे में करीब 125 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ