नई दिल्ली: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2022 में हर दिन तगड़े मैच खेले जा रहे हैं। बल्ले और गेंद के बीच जबर्दस्त संघर्ष हो रहा है। बल्लेबाज बल्ले से तो गेंदबाद गेंद से कारनामें कर रहे हैं। लेकिन फील्डर भी पीछे नहीं हैं। फील्डिंग के मोर्चे पर भी खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। सेंट लूसिया किंग्स और ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के बीच हुए मैच में काइरन पोलार्ड ने ऐसा कैच लपका कि देख हर कोई हैरान है।
पोलार्ड ने छक्के के लिए जा रही गेंद को गजब अंदाज में एक हाथ से लपका। इस कैच का वीडियो वायरल हो रहा है। ये कैच पोलार्ड ने 20वें ओवर में लिया। सेंट लूसिया के बल्लेबाज अल्जारी जोसफ ने जेडन सील्स की गेंद पर लॉन्ग ऑन दिशा में शॉट खेला। गेंद 6 रनों के लिए जा रही थी और बाउंड्री के पार निकल गई थी। तभी पोलार्ड ने जंप किया और कैच लपक लिया।
पोलार्ड जब उछले तो उनका संतुलन बिगड़ा और वो बाउंड्री पार चले गए। लेकिन इससे पहले उन्होंने गेंद को हवा में उछाल दिया और फिर उन्होंने बाउंड्री के अंदर आकर कैच लपक ली। ये सबकुछ एक सेकेंड के अंदर हुआ। पोलार्ड के इस कैच को जिसने देखा वो दंग रह गया।
सेंट लूसिया किंग्स और ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में पोलार्ड की टीम ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स को 3 विकेट से जीत मिली। सेंट लूसिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए। जवाब में ट्रिनबैगो ने ये लक्ष्य 4 गेंद पहले 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान पोलार्ड ने मात्र 17 रन बनाए। ओपनर टियॉन वेबस्टर ने 45 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
345 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
416 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines