IND vs AUS WC 2023: ये 3 खास बातें भारतीय टीम को दिला सकती हैं जीत, राह होगी आसान
Edited By News24 हिंदी

Image Credit: Google
Edited By News24 हिंदी

Image Credit: Google
IND vs AUS ODI World Cup 2023: टीम इंडिया विश्व कप 2023 में अपना अभियान 8 अक्टूबर के दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करने जा रही है। रोहित शर्मा एंड कंपनी की नजर होगी कि जीत के साथ आगाज किया जाए। टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेल चुकी है, जिसमें दो मुकाबले टीम अपने नाम करने में सफल रही थी। हालांकि सीरीज का आखिरी मुकाबला टीम हार गई, जिसके बाद से लग रहा है कि टीम के लिए राह आसान तो नहीं रहने वाली हैं।
विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) भले ही भारत में हो रहा है, लेकिन दूसरी सभी टीमें यहां कि पिच को लेकर तैयार हैं। इसलिए भारत को खास प्लान के साथ मुकाबले में उतरना होगा। तो चलिए आपको बताते हैं उन तीन प्लानों के बारे में जो टीम इंडिया की राह आसान कर सकते हैं।
एक खास आंकड़े के बारें में पहले आपको बताते हैं। दरअसल टीम इंडिया की ओपनिंग अगर 50+ होती है तो टीम 58 फीसदी मुकाबले जीतती है। इसलिए टीम के ओपनर्स को ध्यान रखना होगा कि शुरुआत के ओवर्स को आराम से खेलकर लंबा खेलने के लिए देखना होगा। जिसके बाद के बल्लेबाजों पर भी ज्यादा प्रेशर नहीं बने.
पिछले कुछ समय में देखा गया है कि टीम के बल्लेबाज ये फिर गेंदबाज मैच को पकड़ लेते हैं। पर ये पकड़ ज्यादा देर नहीं रह पाती. अगर गेंदबाज शुरु में 2 से 3 विकेट झटक लेते हैं तो कोशिश होनी चाहिए कि दूसरी टीम को जल्दी समेटा जाए। अगर स्कोर बड़ा हो जाता है तो फिर दूसरी पारी में टीम इंडिया पर दबाव बन सकता है। इसलिए विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) में अच्छी मिली शुरुआत को जीत तक ले ही जाना होगा।
क्रिकेट में एक पुरानी कहावत है कि पकड़ो कैच जीतो मैच। इस बात का ध्यान टीम इंडिया को इस विश्व कप 2023 में रखना है। एशिया कप 2023 में देखा गया था कि टीम ने एक साथ कई कैच छोड़े थे। जिससे टीम को समस्या हो गई थी। इसलिए विश्व कप में इस गलती से बचना ही होगा। इस टूर्नामेंट (ODI World Cup 2023) में एक गलती बहुत भारी पड़ सकती है। ये हम सभी पिछले सालों में देख चुके हैं। उम्मीद करते हैं कि इन सभी प्लान के साथ टीम उतरेगी, और जीत हांसिल करेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: