T20 World Cup में सिराज नहीं Bumrah की जगह इस गेंदबाज का खेलना तय!
Edited By Bhoopendra Rai

T20 World Cup 2022 Mohammed Shami is set to replace Bumrah
Edited By Bhoopendra Rai

T20 World Cup 2022 Mohammed Shami is set to replace Bumrah
T20 World Cup: टी 20 वर्ल्ड से टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए हैं। इस खबर पर बीसीसीआई ने भी मुहर लगा दी है। सोमवार को बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि बुमराह को चोट से उबरने में अब करीब चार से छह सप्ताह तक का समय लगेगा। लिहाजा वह आगामी टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे।
जसप्रीत बुमराह की जगह टीम इंडिया में कौन लेगा? ये सवाल जस का तस बना हुआ है। इस बारे में बीसीसीआई ने भी कोई सटीक जवाब नहीं दिया। हालांकि द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अनुभवी तेज गेंदबाज माोहम्मद शमी का बुमराह की जगह टीम में शामिल होना तय है।
अभी पढ़ें – IND Vs SA: एक गेंद पर आउट हुए साउथ अफ्रीका के 2 बल्लेबाज, फिर भी नहीं गिरा कोई विकेट, जानें
मोहम्मद शमी ने पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद से कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। हालांकि आईपीएल 2022 में वह शानदार फॉर्म में दिखे थे। हाल में उन्हें कोरोना से चपेट में लिया था, लेकिन अब वह पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और नेट्स पर पसीना बहा रहे हैं।
द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मोहम्मद सिराज को टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा जाएगा। वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले दीपक चाहर भुवनेश्वर कुमार के लिए हमेशा एक बैकअप थे, इसलिए वह स्टैंडबाय की लिस्ट में बने रहेंगे।
मीडिया में छपी खबरों के अनुसार, बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘टीम मैनेजमेंट बैकअप के बारे में स्पष्ट है। चाहर की पहचान भुवनेश्वर कुमार के बैकअप के रूप में है। भुवनेश्वर अभी भी पहली पसंद है। शमी को बुमराह के कवर के रूप में मुख्य गेंदबाज के रूप में रखा गया। इसलिए, शमी का मेन टीम में शामिल होना तय है। सिराज टीम के साथ स्टैंडबाय के रूप में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाले हैं।”
आपको बता दें कि बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी की थी। इसके बाद साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए भी उनका चयन हुआ था। लेकिन पहले मैच में फिट ना होने की वजह से वह खेल नहीं पाए थे। बुमराह पहले भी पीठ दर्द से जूझ चुके हैं। उन्हें 2019 में इसी वजह से तीन महीने तक बाहर रहना पड़ा था, हालांकि इस बार उन्हें 4 से 6 महीने तक बाहर रहना पड़ सकता है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: