T20 World Cup 2022: इंग्लैंड की टीम में शामिल हुआ विस्फोटक ओपनर, जॉनी बेयरस्टो का होगा रिप्लेसमेंट

t20 world cup 2022 alex hales

नई दिल्ली: इंग्लैंड की टीम इसी महीने पाकिस्तान का दौरा करेगी। यहां टीम 20 सितंबर से 7 मैचों की टी 20 सीरीज खेलेगी। टी 20 वर्ल्ड कप से पहले इसे अहम सीरीज माना जा रहा है। इस बीच इंग्लैंड की टीम में विस्फोटक ओपनर शामिल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च 2019 में अंतिम बार टीम का प्रतिनिधित्व करने के बाद एलेक्स हेल्स ने इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय सेटअप में वापसी की है। एलेक्स हेल्स को जॉनी बेयरस्टो के रिप्लेसमेंट के रूप में नामित किया गया है। जॉनी पिछले सप्ताह बाएं टखने की चोट के कारण बाहर हो गए थे। इसके बाद टूर्नामेंट में खेलने की संभावना समाप्त हो गई थी। हेल्स को टी 20 वर्ल्ड कप और पाकिस्तान जाने वाली टीम के लिए टीम में शामिल किया गया है।

जोस बटलर के जोड़ीदार
जब इंग्लैंड ने अपनी विश्व कप टीम की घोषणा की, तो इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम के प्रबंध निदेशक रॉब की ने कहा कि हेल्स का नाम विश्व कप के लिए चयन में था, लेकिन अंततः बेयरस्टो को जोस बटलर के साथ शीर्ष पर रहने के लिए चुना गया। एलेक्स हेल्स के बारे में जब हमने बात की तो लगा कि जोस के लिए सबसे अच्छा सलामी जोड़ीदार कौन होगा। उनके नाम का बहुत उल्लेख किया गया था लेकिन हमें लगा कि जॉनी बेयरस्टो विश्व कप में ऐसा करने वाले व्यक्ति थे। अब हेल्स फॉर्म में है, और हमें लगता है कि वे वहां जाने के लिए सबसे अच्छे व्यक्ति हैं। बेयरस्टो की चोट और इंग्लैंड के खराब फॉर्म के कारण जेसन रॉय को बाहर करने के फैसले ने हेल्स की अंतरराष्ट्रीय वापसी का रास्ता खोल दिया।

विज्ञापन

बीबीएल में शानदार प्रदर्शन
इंटरनेशनल मैचों से बाहर रहने के दौरान हेल्स दुनियाभर की कई टी20 लीग का हिस्सा रहे हैं। विशेष रूप से 33 वर्षीय खिलाड़ी का ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन रहा है, जहां उन्होंने 60 मैचों में 33.16 के औसत से 151.34 के स्ट्राइक रेट से 1857 रन बनाए। हेल्स की ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों से परिचित होने से टी20 विश्व कप में इंग्लैंड की बल्लेबाजी को बढ़त मिल सकती है।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप के लिए टीम:
जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, एलेक्स हेल्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स , मार्क वुड

विज्ञापन

पाकिस्तान T20Is के लिए टीम:
जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, हैरी ब्रुक, जॉर्डन कॉक्स, सैम कुरेन, बेन डकेट, लियाम डॉसन, रिचर्ड ग्लीसन, एलेक्स हेल्स, टॉम हेल्म, विल जैक, डेविड मलान, आदिल रशीद, फिल साल्ट, ओली स्टोन, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स, ल्यूक वुड, मार्क वुड

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ