T20 world cup 2022: टी 20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंडिया को सबसे बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। उन्हें पीठ में दर्द है, लिहाजा वह वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे। बुमराह को ठीक होने में करीब 4 से 6 महीने लगेंगे। पीटीआई ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से जसप्रीत बुमराह के टी-20 वर्ल्डकप से बाहर होने की पुष्टि की है। बुमराह साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 में भी वो टीम का हिस्सा नहीं थे।
अभी पढ़ें – मेसी का ऑटोग्राफ लेने मैदान में कूद पड़ा फैंस, सिक्योरिटी गार्ड के धक्का मार गिराया, देखें वीडियो
अब बड़ा सवाल ये है कि बुमराह की जगह टीम में किसे मौका मिलेगा? टी 20 वर्ल्ड कप में टीम मैनेजमेंट कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। ऐसे में माना जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर प्लेयर के बाहर होने से उनकी काबिलियत का प्लेयर ही टीम में लाया जाएगा।
बुमराह की जगह शमी को मिल सकता है मौका
बुमराह की जगह अब टीम इंडिया में मोहम्मद शमी को मौका मिल सकता है। फिलहाल वह टी-20 वर्ल्ड कप के रिजर्व खिलाड़ियों में हैं। हाल ही में शमी ने कोविड से भी जंग जीती है। लिहाजा वह 15 दिनों में रिकवरी कर सकते हैं। वर्ल्ड कप के लिए अभी 17 दिन बाकी हैं। टीम इंडिया को पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई थी वापसी, लेकिन रिदम में नहीं थे
चोट के चलते जसप्रीत बुमराह एशिया कप से बाहर रहे थे। हालांकि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज के लिए उनकी टीम में वापसी हुई थी। यहां पहले मुकाबले में उन्हें जगह नहीं मिली थी, दूसरे मैच में जब वह खेले तो उस रिदम में नजर नहीं आए। अंतिम मैच में बुमराह थोड़े महंगे साबित हुए थे। 4 ओवर में 50 रन दे दिए थे और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था।
शमी को क्यों मिल सकता है मौका?
टीम इंडिया के सीनियर गेंदबाज मोहम्मद शमी, बुमराह की जगह शामिल किए जा सकते हैं। इस साल IPL में भी शमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। फाइनल में गुजरात लायंस ने जीत भी दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया की पिच सीम और बाउंस होती है। ऐसे में शमी वहां अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं और उन्हें पिच से मदद भी मिल सकती है।
मोहम्मद शमी का टी 20 करियर
मोहम्मद शमी ने साल 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था। शमी की खास बात ये है कि उन्होंने इस फॉर्मेट में भारत के लिए अपना पहला मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप में खेला था। हालांकि उन्हें बाद में ज्यादा मौके नहीं मिले। शमी ने टी20 इंटरनेशनल करियर में 8 साल में 17 ही मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 18 विकेट निकाले।
अभी पढ़ें – IND vs SA: सबसे ज्यादा मजा किसे आउट करने में आया? अर्शदीप सिंह ने लिया इस दिग्गज का नाम..
T20 World Cup के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.
स्टैंडबाय खिलाड़ी- मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines