नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में बारिश सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। बुधवार को बारिश के कारण एक और मैच रद्द हो गया। मेलबर्न में खेला जाना वाला ये मैच बारिश के कारण शुरू नहीं हो पाया और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल गए।
मेलबर्न में MCG में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच T20 विश्व कप 2022 सुपर 12 चरण का मैच रद्द कर दिया गया है। केन विलियमसन की न्यूजीलैंड अभी भी ग्रुप 1 में शीर्ष पर है। इस बीच, अफगानिस्तान छह-टीम स्टैंडिंग में सबसे नीचे है। मैच रद्द होने के बाद दोनों ही टीमों को 1-1 पॉइंट दे दिया गया है। जिसके बाद ग्रुप-1 के पॉइंट टेबल में 1 पॉइंट के साथ अफगानिस्तान 6वें नंबर पर और 3 पॉइंट्स के साथ न्यूजीलैंड पहले नंबर पर है।
अभी पढ़ें – IND vs NED: मैच से पहले DK का नेट्स में तूफान, चौके-छक्के देख चौंक गए रोहित शर्मा, देखें VIDEO
न्यूजीलैंड टीम अच्छी फॉर्म में है और उसने अपने पिछले मैच में गत चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया को हराया है। 201 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए, टिम साउथी और मिशेल सेंटनर द्वारा तीन विकेट लेने से न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 17.1 ओवर में 111 रन पर ही रोक दिया और 89 रन से मैच जीता। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे की 58 गेंदों पर 92 रनों की नाबाद पारी खेली। न्यूजीलैंड को 20 ओवरों में 200/3 का स्कोर खड़ा किया था।
अभी पढ़ें – IND vs PAK: ‘मैं DK को कोस रहा था’…मैच के बाद इस खिलाड़ी ने कर दिया बड़ा खुलासा
अफगानिस्तान को अपने पहले मैच में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। 113 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने लियाम लिविंगस्टोन की 21 गेंदों पर 29 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 18.1 ओवर में 113/5 तक पहुंच गया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines