नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने धमाकेदार शुरुआत कर दी है। अपने दो शुरुआती मैच जीतकर टीम इंडिया ने ऐलान कर दिया है कि इस बार कप हमारा है। सिडनी में खेले गए मैच में भारत ने नीदरलैंड को 56 रनों से हरा दिया। इसके पहले भारतीय टीम पाकिस्तान को भी धूल चटा चुकी है। भारत का अगला मैच अब 30 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका से होगा।
नीदरलैंड के खिलाफ मैच में विराट कोहली और सूर्यकुमार का बल्ला खूब चला। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की और भारत के स्कोर को 179 तक पहुंचाया। सूर्यकुमार यादव का अहम रोल रहा। सूर्यकुमार यादव ने महज 25 गेंदों में नाबाद 51 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल रहा। इनिंग्स की आखिरी गेंद पर सूर्या ने छक्का मारा। जिसे देखकर विराट कोहली भी खुश दिखे।
सूर्या ने दिखाई गजब की बेताबी
मैच में सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। जब उन्हें ये अवॉर्ड दिया जा रहा था तो गजब की बेताबी दिखी। दरअसल जब घोषणा हुई कि वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं तो सूर्या ने फैन से कहा, ‘लाओ भैया दे दो।’ सूर्या का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मैच के बाद सूर्यकुमार ने कहा कि जब मैं बल्लेबाजी करने गया तो हालात अच्छे थे। मुझे केवल तेजी से रन बनाना था। हमारी मंशा साफ थी कि हमें प्रति ओवर 8-10 रन बनाने होंगे ताकि बड़ा स्कोर बनाया जा सके और गेंदबाज इसे डिफेंड कर पाएं। चीजें जिस तरह हुईं, उससे मैं काफी खुश हूं।
अभी पढ़ें – कप्तानी से इस्तीफा नहीं दूंगा…वेस्ट इंडीज के कप्तान निकोलस पूरन का बड़ा बयान
चला रोहित-विराट का बल्ला
मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने दो विकेट पर 179 रनों का स्कोर खड़ा किया था। रोहित शर्मा ने 39 बॉल पर 53 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे। विराट कोहली ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी फिफ्टी लगाई। कोहली ने 44 बॉल पर नाबाद 62 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे।
180 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए नीदरलैंड के बल्लेबाज शुरुआत से दबाव में दिखाई दिए और एक-एक करके पवेलियन लौटते चले गए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और रविचंद्रन अश्विन दो-दो सफलताएं प्राप्त कीं। वहीं मोहम्मद शमी को एक विकेट मिला।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines