---विज्ञापन---

England vs Iran, FIFA World Cup 2022: कतर में इंग्लैंड की सुनामी, ईरान का कर दिया हाल बेहाल, बुकायो साका ने किए दो गोल

England vs Iran: फीफा विश्व कप के दूसरे दिन इंग्लैंड का सामना ईरान से हुआ। मैच में इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा। पहले मीनट से ही अंग्रेज खिलाड़ियों ने बॉल पर कब्जा रखा और हर गलती पर गोल दागे। मैच को इंग्लैंड ने 6-2 से जीता। ईरान को 6-2 से हारने के बाद इंग्लैंड तीन […]

---विज्ञापन---

England vs Iran: फीफा विश्व कप के दूसरे दिन इंग्लैंड का सामना ईरान से हुआ। मैच में इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा। पहले मीनट से ही अंग्रेज खिलाड़ियों ने बॉल पर कब्जा रखा और हर गलती पर गोल दागे। मैच को इंग्लैंड ने 6-2 से जीता। ईरान को 6-2 से हारने के बाद इंग्लैंड तीन अंक के साथ ग्रुप बी में शीर्ष पर है।

अभी पढ़ें IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच आज, जानें कब और कैसे देख सकेंगे लाइव

---विज्ञापन---

इंग्लैंड के लिए पहला गोल ज्यूड बेलिंघम ने 35वें मिनट में की। पहले हाफ में तीन गोल हुए। तीनों गोल इंग्लैंड की ओर से हुआ। इंग्लैंड के लिए मैच में पांच खिलाड़ियों ने गोल दागे। बुकायो साका ने दो गोल किए। उनके अलावा ज्यूड बेलिंघम, रहीम स्टर्लिंग, मार्कस रैशफोर्ड और जैक ग्रिलिश ने भी स्कोरबोर्ड पर अपना नाम दर्ज करवाया। पहला गोल बेलिंघम ने किया। इसके बुकायो साका और रहीम स्टर्लिंग ने गोल किया। बुकायो साका ने दो गोल दागे। ईरान की तरफ से मेहदी तरेमी ने गोल किया।

---विज्ञापन---

साका ने 43वें मिनट में टीम का दूसरा गोल किया। साका ने हैरी मैग्वायर के पास पर बाएं पैर का कमाल दिखाया। उन्होंने गेंद को सीधे गोलपोस्ट में डाल दिया। इसके बाद स्टर्लिंग ने कप्तान हैरी केन के पास पर शानदार गोल दागा। यह विश्व कप में उनका पहला गोल है। उन्होंने 45+1वें मिनट में इंग्लैंड के लिए तीसरा गोल किया।

अभी पढ़ें IND vs NZ 3rd T20: क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच का रोमांच ? यहां देखें नेपियर का लाइव वेदर अपडेट

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

इंग्लैंड: जॉर्डन पिकफोर्ड (गोलकीपर), जॉन स्टोन्स, हैरी मैग्वायर, किरन ट्रिपियर, डेक्लन राइस, ज्यूड बेलिंघम, मेसन माउंट, ल्यूक शॉ, बुकायो साका, हैरी केन, रहीम स्टर्लिंग।

ईरान: अलिर्जा बैरनवंद (गोलकीपर), सदेघ मोहर्रामी, एहसान हजसफी, मिलाद मोहम्मदी, अलीरेजा जहांबख्श, मुर्तजा पौरालीगंजी, मेहदी तरेमी, रौजबेह चेशमी, अली करीमी, माजिद हुसैनी, अहमद नौरोल्लाही।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 21, 2022 07:24 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola