---विज्ञापन---

शोएब मलिक ने भारतीय लड़की आयशा को भी दिया था धोखा, बिना तलाक दिए सानिया मिर्जा से किया था निकाह, जानिए पूरी कहानी

नई दिल्ली: भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा का नीजी जीवन ठीक नहीं चल रहा है। सानिया मिर्जा का पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच अनबन की खबरें हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक दोनों का तलाक हो चुका है और दोनों अलग रह रहे हैं। हालांकि अभी तक सानिया-शोएब की ओर से ऐसी कोई […]

नई दिल्ली: भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा का नीजी जीवन ठीक नहीं चल रहा है। सानिया मिर्जा का पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच अनबन की खबरें हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक दोनों का तलाक हो चुका है और दोनों अलग रह रहे हैं। हालांकि अभी तक सानिया-शोएब की ओर से ऐसी कोई अधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से सानिया मिर्जा ने 2010 में निकाह किया। दोनों काफी दिनों से साथ थे और अपनी जिंदगी जी रहे थे। लेकिन अब ये खबरें आ रही हैं दोनों अलग हो गए हैं। बता दें कि सानिया और शोएब का एक चार साल का बेटा इजनहान भी है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें IND vs ENG: करारी हार से ठनका Kapil Dev का माथा..टीम इंडिया को बताया “चोकर्स”…जानें और क्या कहा?

शोएब की पहली पत्नी नहीं हैं सानिया मिर्जा

आपमें से कम ही लोगों को पता होगा कि सानिया से शोएब मलिक का दूसरा निकाह था। इसके पहले भी शोएब एक भारतीय लड़की को धोखा दे चुके थे। बता दें कि शोएब ने सानिया से दूसरी शादी की थी। उनकी पहली शादी भी भारतीय शहर हैदराबाद में हुई थी। उनकी पहली पत्नी का नाम आयशा सिद्दीकी है। शोएब इसकी जानकारी किसी को नहीं दी थी। मामला तब बाहर आया जब सानिया और शोएब के निकाह से पहले आयशा सिद्दीकी ने इसका खुलासा किया।

---विज्ञापन---

आयशा सिद्दीकी ने लगाए थे आरोप

आयशा सिद्दीकी ने सामने आकर सबको बताया था कि वह शोएब की पहली पत्नी हैं और बगैर तलाक दिए वो दूसरी शादी नहीं कर सकते। उस वक्त शोएब ने आयशा के साथ किसी तरह शांत करा दिया था। मगर मामला बढ़ने के बाद उन्होंने आयशा से तलाक ले लिया था। आयशा ने आरोप लगया था कि शोएब को उनके मोटा होने से दिक्कत है।

अभी पढ़ें लवलीना बोरगोहेन का गोल्डन पंच, एशियन चैंपियनशिप में देश को दिलाया स्वर्ण पदक

---विज्ञापन---

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर का नाम भी सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि आयशा और शोएब मलिक की नजदीकियां कहीं ना कहीं इस शादी के टूटने की वजह है। दोनों ने एक फोटाशूट कराया है। जिसके बाद ये खबरें चली कि शोएब मलिक का अफेयर मॉडल आयशा उमर के साथ चल रहा है। इसकी कई बोल्ड तस्वीरें भी वायरल हुई हैं।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Nov 11, 2022 09:11 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola