VIDEO: मैदान पर दिखा उड़ता हेटमायर, पकड़ लिया अविश्वसनीय कैच
Edited By Bhoopendra Rai

Great catch by Shimron Hetmyer
Edited By Bhoopendra Rai

Great catch by Shimron Hetmyer
West Indies vs New Zealand: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज जारी है। पहला मुकाबला 10 अगस्त को सबीना पार्क (Sabina Park) में खेला गया। वेस्टइंडीज भले ही यह मैच हार गई, लेकिन शिमरोन हेटमायर ने असंभव सा कैच पकड़कर सुर्खियां बटोर लीं।
An absolute World Class grab by Hetmyer! #WIvNZ
Live Scorecard – https://t.co/Itog2lZ5u9 pic.twitter.com/6vjsErC3NY
— Windies Cricket (@windiescricket) August 10, 2022
दरअसल, वेस्टइंडीज की तरफ से पारी का आठवां ओवर ओडियन स्मिथ लेकर आए थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर कीवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) ने बड़ा शॉट खेला, गप्टिल कुछ हद तक इसमें सफल भी रहे, लेकिन सीमारेखा के पास हेटमायर ने शानदार कैच पकड़कर गप्टिल के इरादों पर पानी फेर दिया और उन्हें आउट होकर वापस लौटना पड़ा।
कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 185 रन बोर्ड पर लगाए। न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान पूरन की ब्रिगेड सात विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना सकी और 14 रन से मैच हार गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: