T20 World Cup में फखर जमां की जगह लेने वाला बल्लेबाज बनेगा कप्तान
Edited By Pushpendra Sharma

shan masood
Edited By Pushpendra Sharma

shan masood
नई दिल्ली: पाकिस्तान के बल्लेबाज शान मसूद को अगले साल के लिए यॉर्कशायर का नया कप्तान नियुक्त किया जाएगा। काउंटी के कोच ओटिस गिब्सन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने बल्लेबाज के बारे में भविष्य की योजनाओं का खुलासा किया है। हेडिंग्ले में पत्रकारों से बातचीत में गिब्सन ने कहा कि डर्बीशायर से दो साल के अनुबंध पर आने वाला पाकिस्तानी बल्लेबाज अगली गर्मियों में सभी प्रतियोगिताओं में काउंटी का नेतृत्व करेगा।
गिब्सन ने कहा, “शान के साथ हमने जो बातचीत की है, वह यह है कि वह आगे जाकर क्लब का कप्तान बनने जा रहा है।” उन्होंने आगे कहा- “खिलाड़ियों को पता है कि शान क्लब के कप्तान बनने जा रहे हैं और वह नेतृत्व की अपनी शैली लाएंगे।” हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि पाकिस्तानी बल्लेबाज अगली गर्मियों में यॉर्कशायर को डिवीजन वन या डिवीजन टू अभियान में ले जाएगा या नहीं।
32 वर्षीय खिलाड़ी को टी 20 विश्व कप और इंग्लैंड श्रृंखला के लिए दोनों टीमों में नामित किया गया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ ठीक-ठाक प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में कराची के नेशनल स्टेडियम में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए मसूद ने कहा था कि उन्हें काउंटी क्रिकेट से काफी अच्छा अनुभव मिला है।
ICC पुरुष T20 विश्व कप 2022 के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में शान मसूद को शामिल किया गया है। मसूद को फखर जमां के स्थान पर टीम में जगह मिली है। मसूद ने कहा, मुझे लगता है कि इंग्लैंड में काउंटी खेलना टी20 विश्व कप से पहले बहुत बड़ा कदम था। वहीं पाकिस्तान सुपर लीग में प्रदर्शन करना निश्चित रूप से बहुत आत्मविश्वास देता है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: