IND vs PAK: 'मेलबर्न मेरा घरेलू मैदान है...,' पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज की भारतीय बल्लेबाजों को चेतावनी

haris rauf

haris rauf

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप को लेकर ज्यादातर टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। जहां एक ओर टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला कर रही है तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान इंग्लैंड का सामना कर रही है। भारत-पाकिस्तान के बीच टी 20 वर्ल्ड कप के तहत 23 अक्टूबर को मुकाबला खेला जाएगा। इस हाई प्रैशर मैच से पहले पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज हारिस रउफ ने बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हारिस रउफ ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी 20 मैच के बाद कहा- भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा हाई प्रैशर वाला मैच होता है। प्रतिद्वंद्वी कोई भी हो, यह हमेशा उच्च दबाव वाला खेल होता है। पिछले साल विश्व कप में मैं काफी दबाव महसूस कर रहा था, लेकिन एशिया कप में पिछले दो मैचों में मैंने इसे ज्यादा महसूस नहीं किया क्योंकि मुझे पता था कि मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देना है।

मुझे वहां की परिस्थितियों का अंदाजा 

रउफ ने आगे कहा- अगर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देता हूं, तो वे मुझे आसानी से नहीं खेल पाएंगे। आगामी विश्व कप मैच के लिए मैं बहुत खुश हूं क्योंकि यह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर है। यह मेरा घरेलू मैदान है क्योंकि मैं मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलता हूं और मुझे इस बात का अंदाजा है कि वहां की परिस्थितियां कैसी होती हैं।

विज्ञापन

योजना बनाना शुरू 

मैंने पहले से ही योजना बनाना शुरू कर दिया है कि मैं भारत के खिलाफ कैसे गेंदबाजी करूंगा। हारिस इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सात मैचों की टी20 सीरीज में पाकिस्तान के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को पांचवें T20I के बाद हारिस श्रृंखला में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक पांच मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ