नई दिल्ली: लीजेंड्स क्रिकेट लीग में युसूफ पठान और मिचेल जॉनसन के बीच लड़ाई हो गई। लीग के क्वालिफायर में भिलवाड़ा किंग्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच मैच खेला जा रहा था। इसी दौरान दोनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आपस में भीड़ पड़े।

विज्ञापन

यह घटना भीलवाड़ा किंग्स की पारी के 19वें ओवर की समाप्ति पर हुई। युसूफ ने पहली तीन गेंदों पर जॉनसन को 6, 4 और 6 मारा। इसने जॉनसन को थोड़ा परेशान किया और जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आखिरी गेंद पर यूसुफ को आउट किया, इसके बाद दोनों के बीच तीखी लड़ाई हुई। लड़ाई बढ़ता देख बाद में अंपायर्स और अन्य प्लेयर्स को बीच-बचाव करना पड़ा। इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जॉनसन ने यूसुफ को मौखिक रूप कुछ बुरा बोला। यूसुफ शांत थे लेकिन उनकी बात सुनकर वो भड़क गए और उसी तरह से जवाब दिया। पठान और जॉनसन दोनों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई और वे लगभग टकरा गए। जॉनसन ने तब पठान को धक्का दिया और अंपायरों को हस्तक्षेप करने के लिए अंदर आना पड़ा और दोनों को अलग कर दिया।

विज्ञापन

लीजेंड्स क्रिकेट लीग के ऑर्गनाइजर्स काफी नाराज़ हैं। माना जा रहा है कि मिचेल जॉनसन पर एक मैच का बैन भी लगाया जा सकता है। मैच की बात करें तो गौतम गंभीर की अगुवाई वाली इंडिया कैपिटल्स ने यहां 4 विकेट से जीत दर्ज की। भिलवाड़ा किंग्स ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हउए 226 रनों का स्कोर बनाया। जिसे इंडिया कैपिटल्स ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ