नई दिल्ली: भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उनके संन्यास की घोषणा से देश के करोड़ों फैंस निराश हैं। उन्होंने ऐलान कर दिया है कि वो आखिरी बार कोर्ट पर कब उतरेंगी. सानिया ने बताया कि वह अगले महीने दुबई में आखिरी बार प्रोफेशनल टेनिस मैच खेलेंगी। टेनिस चैम्पियनशिप का आगाज 19 फरवरी को होगा।

विज्ञापन

सानिया ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैं जिस तरह की इंसान हूं, मुझे अपनी शर्तों पर काम करना पसंद है। इसीलिए मैं चोट की वजह से बाहर नहीं होना चाहती. इसीलिए मैं ट्रेनिंग कर रही हूं। दुनिया की पूर्व नंबर एक डबल्स खिलाड़ी 2022 के अंत में ही संन्यास लेना चाहती थी, मगर कोहनी की चोट के चलते वो यूएस ओपन का हिस्सा नहीं बन पाई थी।

विज्ञापन

यूएस ओपन में खेलेंगी सानिया मिर्जा

इस साल सानिया मिर्जा यूएस ओपन में खेलती दिखेंगी। डबल्स में 6 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सानिया इस महीने के आखिरी में ऑस्ट्रेलियन ओपर खेलेंगी, जो उनका आखिरी बड़ा टूर्नामेंट होगा. इसके बाद दुबई में वो आखिरी बार कोर्ट पर उतरेंगी।

विज्ञापन

शोएब मलिक से तलाक की खबरें उड़ी थीं

हाल के दिनों में सानिया मिर्जा का अपने पति शोएब मलिक से तलाक की खबरें उड़ी थी। लेकिन दोनों ने अभी तक कोई ऐलान नहीं किया है। करियर की बात करें तो डबल्स में कई खिताब जीते हैं। उनके नाम ऑस्ट्रेलिया ओपन, विम्बलडन, यूएस ओपन के खिताब हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ