Sachin Tendulkar first car: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के अलावा कारों के बेहद शौकीन हैं। यही वजह है कि ‘मास्टर ब्लास्टर’ के नाम से फेमस सचिन तेंदुलकर के पास दुनियाभर की लग्जरी कारें हैं। भले ही उनके पास कारों का एक बड़ा कुनबा है, लेकिन वे आज भी अपनी पहली कार को मिस करते हैं। उनकी पहली कार मारुति 800 (Maruti 800) थी, जो कि उन्होंने 1980 के दशक में खरीदी थी।
अभी पढ़ें – Asia Cup, India Vs Pakistan live: कुछ देर में होगा टॉस, अर्शदीप सिंह की होगी एंट्री!
Sachin Tendulkar missed his first car Maruti 800
इस कार को इंडिया में 1983 में लॉन्च किया गया था। सचिन तभी इस कार को खरीदना चाहते थे, लेकिन सचिन मारुति 800 को 1989 में खरीद सके। आज से दो साल पहले वह कह भी चुके हैं कि “मेरी पहली कार मारुति 800 थी। दुर्भाग्य से, यह अभी मेरे पास नहीं है। मैं इसे फिर से अपने साथ रखना पसंद करूंगा।”
अब सचिन के पास नहीं है उनकी पहली कार
आपको बता दें कि एक शो में इंटरव्यू के दौरान मास्टर ब्लास्टर ने खुलासा किया था कि उनके पास उनकी पहली कार मौजूद नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने उन लोगों से संपर्क करने की अपील भी की जिन्होंने सचिन की पहली कार को खरीदा था।
80 के दशक में मारुति का बोलबाला था
1980 के दशक में लॉन्च होने वाली इस कार का उस वक्त बोलबाला था। ये कार हर किसी के सपनों की कार थी, जिसे खरीदना उस वक्त बेहद मुश्किल था। यही वजह थी कि हर इंसान की तरह सचिन भी इस कार के सपने को पूरा करके बेहद खुश थे। सचिन की पहली कार भले ही आज की तारीख में मामूली और सस्ती लगती हो, लेकिन सचिन के दिल में इसके लिए आज भी उतना ही लगाव और प्यार है।
अभी पढ़ें – Asia Cup 2022: ‘मैदान पर जाकर ये मत कर देना…,’ IND के खिलाफ मैच से पहले बाबर आजम ने ली टीम की क्लास
tendulkar car collection
सबसे पहले मारुति 800 खरीदने वाले सचिन के पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन है। सचिन की कार जर्नी मारुति 800 से शुरू हुई थी और उनका इस कार से एक इमोशनल अटैचमेंट भी रहा। उनके कार कलेक्शन में कई महंगी गाड़ियां भी शामिल हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
99 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
335 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
358 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
394 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
406 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
425 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines