---विज्ञापन---

Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण तो खुश हो गए ‘क्रिकेट के भगवान’, PM ने भी दी बधाई

Asian Champions Trophy: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का खिताब जीतने के बाद सचिन तेंदुलकर ने भारतीय महिला खिलाड़ियों को बधाई दी है।

---विज्ञापन---

नई दिल्ली. एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का फाइनल मुकाबला पांच नवंबर को भारत और जापान (India vs Japan) के बीच खेला गया। यहां भारतीय महिला हॉकी टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-0 से मैदान मारते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम नाम करने में कामयाब रही। देश की बेटियों की इस सफलता पर हर कोई गर्व महसूस कर रहा है और उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है।

खेल जगत में ‘क्रिकेट के भगवान’ के रूप में विख्यात पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी भारतीय महिला खिलाड़ियों की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘दिवाली की रोशनी में नई चमक लाई है, हमारी महिला हॉकी टीम ने! चैंपियंस को बधाई।’ सचिन ही नहीं देश के केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी भारतीय महिला खिलाड़ियों की सराहना की है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘हिटमैन’ भूल जाइए जनाब, कैप्टन रोहित शर्मा को मिला नया धांसू निकनेम 

---विज्ञापन---

मुकाबले के दौरान देश के लिए संगीता कुमारी, नेहा, लालरेमसियामी और वंदना कटारिया ने क्रमशः एक-एक गोल दागे। संगीता ने पहला गोल 17वें मिनट में दागा। उसके बाद नेहा ने 46वें मिनट, लालरेमसियामी ने 47वें मिनट और वंदना ने 60वें मिनट में कमाल किया। साल 2023 से पहले भारत ने साल 2016 में खिताब पर कब्जा जमाया था।

यह टूर्नामेंट सिंगापुर में आयोजित हुआ था। वहीं विपक्षी महिला टीम साल 2013 और साल 2021 की विजेता है। देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने भी भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा भारतीय नारी शक्ति एक बार फिर से दिखी है। उन्होंने यह कहते हुए टीम को बधाई दी।

---विज्ञापन---

कोरिया को मात देकर फाइनल में पहुंची थी भारतीय महिला टीम:

इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को मात देते हुए फाइनल का टिकट कटाया था। यहां देश की बेटियों को 2-0 से जीत मिली थी। महिला हॉकी टीम ने दूसरी बार इस खास खिताब को अपने नाम किया है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Nov 06, 2023 03:56 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola