Ronaldinho visit Kolkata: दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो भारत आने वाले हैं। कहा जा रहा कि रोनाल्डिन्हो दुर्गा पूजा से पहले अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में कोलकाता का दौरा कर सकते हैं। स्पोर्ट्स प्रमोटर और बिजनेस कंसल्टेंट सतद्रु दत्ता ने मंगलवार ने इस बात की पुष्टि की है।

सतद्रु दत्ता ने रोनाल्डिन्हो को भारत आने की पुष्टि की

दरअसल, द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान 43 वर्षीय ने पुष्टि की है कि लाखों लोगों के चाहते और महान फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता का दौर कर सकते हैं। इससे पहले दत्ता ने माराडोना, पेले, काफू और कई दिग्गज खिलाड़ियों को कोलकाता लाए हैं। इस साल जुलाई में मौजूदा फीफा विश्व कप विजेता एमिलियानो मार्टिनेज की सिटी ऑफ जॉय की यात्रा के पीछे भी उनका ही दिमाग था।

दत्ता ने कहा, “खबरे चल रही हैं कि कोलकाता का दौरा कौन करेगा, लेकिन मैं प्रशंसकों को बता सकता हूं कि मैं रोनाल्डो के भाई सह प्रबंधक एसिस से मिला और रोनाल्डिन्हो को दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता लाने की योजना बना रहे हैं।”

कोलकाता में 3 दिन रह सकते हैं रोनाल्डिन्हो

उन्होंने आगे कहा कि हम चर्चा के अंतिम चरण में हैं और बाकी तारीखें बाकी हैं। मैं चाहता हूं कि वह 16, 17 और 18 तारीख को आएं। लेकिन रोनाल्डिन्हो के पास कुछ और कार्य भी हैं। इसके बाद दरोनाल्डिन्हो निश्चित रूप से कोलकाता में दुर्गा पूजा का उत्सव शुरू होने से पहले पहुंच सकते हैं।

दत्ता ने ये भी कहा कि, “अगर रोनाल्डिन्हो पंडाल का दौरा करते हैं, तो हम अन्य फुटबॉल दिग्गजों को भी शामिल करेंगे और इसे सिर्फ मेस्सी तक सीमित नहीं रखेंगे।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ