Asia Cup 2022: एशिया कप में टीम इंडिया 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। इस मैच से पहले दोनों टीमें जमकर अभ्यास कर रही हैं। मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ट्रोल हो गए हैं।पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया प्रैक्टिस के लिए उतरी। इस दौरान खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रैक्टिस के बाद रोहित का बच्चों वाला रूप देखने को मिला, वह मैदान में ‘स्केटिंग स्कूटर’ चलाते दिखाई दिए। जैसे ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रोहित का ‘स्केटिंग स्कूटर’ चलाते हुए वीडियो शेयर किया तो कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

विज्ञापन

बीसीसीआई ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘प्रैक्टिस के बाद रोहित शर्मा अपनी स्टाइल में झूमते नजर आए।’ इस वीडियो पर कुछ फैन्स ने अच्छे कमेंट किए तो कुछ ने रोहित शर्मा को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

रोहित शर्मा को फैंस ने किया ट्रोल

रोहित शर्मा के इस वीडियो पर एक यूजर ने मजेदार कमेंट में लिखा, ‘रोहित शर्मा फिर से चोटिल मत हो जाना. आप मुश्किल से एक या दो ही मैच खेलते हो और चोटिल हो जाते हो। अब पंत को कप्तान बनाकर संन्यास लेने का समय आ गया है, आप और कोहली दोनों युवाओं का रास्ता रोक रहे हैं।’

विज्ञापन

रोहित से फैंस को बड़ी उम्मीद

दरअसल, एशिया कप में पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ है। इस मैच में क्रिकेट फैंस को रोहित शर्मा से उम्मीदें ज्यादा हैं। उन पर कप्तान होने के नाते बड़ी जिम्मेदारी भी है। फैंस को चिंता है कि विराट कोहली वैसे ही आउट ऑफ फॉर्म हैं, ऐसे में अगर रोहित चोटिल हो गए तो क्या होगा? इस वजह से यूजर ने रोहित को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ