India vs Pakistan: टीम इंडिया की हार पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान, बताया कहां हो गई चूक
Edited By Bhoopendra Rai

Rohit Sharma reaction on defeat against pakistan
Edited By Bhoopendra Rai

Rohit Sharma reaction on defeat against pakistan
India vs Pakistan: एशिया कप 2022 में टीम इंडिया को पहली हार मिली है। रविवार को खेले गए महामुकाबले में पाकिस्तान ने 5 विकेट से टीम इंडिया को हरा दिया। पाकिस्तान के लिय़ए 71 रनों की पारी खेलने वाले विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान हीरो साबित हुए। टीम इंडिया की हार पर रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।
That's that from another close game against Pakistan.
Pakistan win by 5 wickets.
Up next, #TeamIndia play Sri Lanka on Tuesday.
Scorecard – https://t.co/xhki2AW6ro #INDvPAK #AsiaCup2022 pic.twitter.com/Ou1n4rJxHu
— BCCI (@BCCI) September 4, 2022
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने माना कि मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद नवाज ने टीम इंडिया से जीत छीन ली। आपको बता दें कि रिजवान ने 51 बॉल पर 71 रनों की शानदार पारी खेली थी और मोहम्मद नवाज ने 20 बॉल पर 42 रन जड़ दिए। इन दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 41 बॉल पर 73 रनों की साझेदारी की थी।
पाकिस्तान से मिली हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘यह एक प्रेशर गेम था। ऐसे मुकाबलों में आप कोई मौका नहीं गंवाना चाहते। रिजवान और नवाज ने जब पार्टनरशिप की, तब हम थोड़े शांत थे और सोच रहे थे कि एक विकेट मिलेगा, तो मैच हमारे ही पक्ष में रहेगा, लेकिन दोनों ही बल्लेबाजों ने बाजी पलट दी। इस तरह के बड़े मैच में आपको दबाव को हैंडल करना ही पड़ता है।’
भारतीय कप्तान रोहित ने आगे कहा कि ‘हम यह भी जानते थे कि इस तरह के स्कोर में बेहतरीन गेंदबाजी करना है, लेकिन ऐसे मैच में आपको काफी कुछ सीखने को मिलता है। मैच में हमारा स्कोर अच्छा था, लेकिन जीत के लिए विकेट लेना बेहद जरूरी होता है। यह टी20 फॉर्मेट ऐसा है, जिसमें कोई स्कोर बड़ा नहीं होता है। वाकई इस जीत का श्रेय पाकिस्तान को जाता है, जिन्होंने शानदार खेल दिखाया।’
अभी पढ़ें – IND vs PAK: 28 रनों की पारी खेलते ही रोहित ने बना डाले 2 बड़े रिकॉर्ड, अब टारगेट पर हैं शाहिद अफरीदी
मैच में टीम इंडिया टॉस हार गई थी। वहीं पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 181 रन बनाए थे, विराट कोहली ने 44 बॉल पर 60 रनों की पारी खेली। इस टारगेट के जवाब में पाकिस्तान टीम ने 5 विकेट गंवाकर 182 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: