Rishabh Pant Accident: कार में थे लाखों रुपए, सड़क पर तड़प रहे थे पंत, मदद की बजाय लोग जेबों में रख रहे थे पैसे

rishabh pant

Rishabh Pant Accident:  टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत का शुक्रवार सुबह एक्सीडेंट हो गया। दिल्ली-देहरादून हाइवे पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पंत बाल-बाल बच गए। एक्सीडेंट के बाद उनकी कार धू-धू कर जल गई। एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर खुद ही बाहर निकले। लोग बचाने पहुंचे तो बोले- मैं ऋषभ पंत हूं।

विज्ञापन

ऐसा बताया जा रहा है कि ऋषभ की गाड़ी में करीब तीन से चार लाख रुपए थे। घटना के बाद सारे रुपए सड़क पर बिखरे पड़े थे। वे वहां तड़प रहे थे लेकिन इस दौरान कुछ लोग ऋषभ की मदद करने के बजाय नोट अपनी जेबों में भरने और वीडियो बनाने में मशगूल हो गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक पंत की गाड़ी में एक बैग भी था जिसमें कुछ कैश रखा था। हादसे के बाद पंत चोटिल हो गए थे और इसी दौरान कुछ युवक उनके पास पहुंचे। उन्होंने उनकी मदद करने की बजाए उस बैग से पैसे निकाले और वहां से फरार हो गए। लेकिन इस दौरान एक बस ड्रावर मसीहा बनकर आया। ऋषभ पंत की कार के एक्सीडेंट की जानकारी उत्तराखंड पुलिस को हरियाणा रोडवेज के एक ड्राइवर और कंडक्टर ने फोन कर दी।

विज्ञापन

हादसे के बाद एक बस ड्राइवर ने मसीहा बनकर ऋषभ पंत की जान बचाई। ड्राइवर ने सबसे पहले बस रोककर ऋषभ पंत को कार से दूर किया। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ