Rishabh Pant: ऋषभ पंत से मिलने देहरादून पहुंचे अनिल कपूर और अनुपम खेर, जानें लेटेस्ट हेल्थ अपडेट
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Rishabh Pant: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और अनुपम खेर क्रिकेटर ऋषभ पंत से मिलने देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे। दोनों ने यहां ऋषभ पंत और उनके परिवार से मुलाकात कर हाल-चाल जाना। साथ ही मेडिकल टीम से भी ऋषभ पंत के लेटेस्ट हेल्थ अपडेट के बारे में जानकारी ली।
अनिल कपूर और अनुपम खेर ने कहा कि हम ऋषभ पंत और उनकी मां से मिले हैं। ऋषभ की हालत स्थिर है। लोगों से उनके लिए प्रार्थन करने की अपील करते हैं ताकि ऋषभ जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1609028148536160259
बता दें कि ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह सड़क हादसे के शिकार हो गए थे। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उनकी मर्सिडीज हादसे के बाद पूरी तरह जल गई थी। कार में आग लगने से पहले ऋषभ पंत कार से बाहर निकल गए थे। ऋषभ के माथे, हाथ, पैर और पीठ में चोटें आई हैं। फिलहाल, देहरादून के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
https://twitter.com/ANI/status/1609025915262218243
दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) भी लगातार ऋषभ के स्वास्थ्य पर नजर रख रहा है। डीडीसीए के निदेशक श्याम शर्मा ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि एक टीम ऋषभ पंत के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए मैक्स अस्पताल देहरादून जा रही है, यदि आवश्यक हुआ तो हम उन्हें दिल्ली में शिफ्ट कर देंगे और संभावना अधिक है कि हम उन्हें प्लास्टिक सर्जरी के लिए दिल्ली ले जाएंगे।
और पढ़िए – Rishabh Pant Car Collection: ऋषभ पंत के पास एक से एक लग्जरी कार, इतनी प्रॉपर्टी के हैं मालिक
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार शाम को ऋषभ पंत की मां से बात कर उनका हाल जाना था। टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का शुक्रवार सुबह रुड़की सीमा के पास दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक्सीडेंट हो गया था। शुक्रवार को कार दुर्घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषभ पंत की मां से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: