आर प्रज्ञाननंद ने रचा इतिहास, दिग्गज ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद को भी छोड़ा पीछे

R Praggnanandhaa Create History: आर प्रज्ञाननंद भारत के ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़कर भारत के नंबर वन चेस खिलाड़ी बन गए हैं।

R Praggnananda defeated Ding Liren and left Vishwanathan Anand behind

भारत के चेस खिलाड़ी आर प्रज्ञाननंदा, Image Credit- News 24

R Praggnanandhaa Create History: भारत के चेस खिलाड़ी आर प्रज्ञाननंद एक के बाद एक नई ऊंचाइयों को छूते जा रहा है। इस कड़ी में आर प्रज्ञाननंद ने एक और ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही प्रज्ञानानंद ने भारत के दिग्गज चेस खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने मौजूदा विश्व चैंपियन डिंग लिरेन कौ चौथे राउंड में मात दे दी है। इस जीत के साथ ही प्रज्ञाननंद विश्वनाथन आनंद से भी आगे निकल चुके हैं। इस इतिहास को लिखने के लिए प्रज्ञाननंद को सिर्फ देश से ही नहीं बल्कि दुनियाभर से बधाइयां मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा स्टील मास्टर्स इवेंट में मिली जीत

आर प्रज्ञाननंद ने विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को टाटा स्टील मास्टर्स इवेंट में मात दे दी है। आपको बता दें कि खिलाड़ी ने पिछले साल के इसी इवेंट में डिंग लिरेन को पहली बार हराया था। अब उन्होंने एक बार फिर से डिंग लिरेन को हराकर ऐतिहासिक काम किया है। भारतीय खिलाड़ी ने डिंग लिरेन को चौथे राउंड में हराकर लाइव रेटिंग में विश्वनाथन आनंद को भी पीछे छोड़ दिया है। इस रैंकिंग में अब आर प्रज्ञाननंद नंबर वन खिलाड़ी बन गए हैं। प्रज्ञाननंद डिंग लिरेन को हराने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन

विश्वनाथन आनंद से भी अधिक रेटिंग

आपको बता दें कि आर प्रज्ञाननंद को देश के कोने-कोने से बधाई मिल रही है। इस कड़ी में भारत के सबसे बड़े बिजनेस मैन में से एक गौतम अडानी ने भी आर प्रज्ञाननंद की तारीफ की है। अडानी ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर प्रज्ञाननंद को बधाई देते हुए उनकी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हमें प्रज्ञाननंद का समर्थन करने पर गर्व की अनुभूति हो रही है। वह काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यह सभी देशवासियों के लिए एक उदाहरण है। डिंग लिरेन को हराने के साथ ही प्रज्ञाननंद FIDE की लाइव रेटिंग में 2748.3 की रेटिंग के साथ भारत के नंवर वन चेस खिलाड़ी बन गए हैं। विश्वनाथन आनंद 2748 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ