हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pro Kabaddi 2022: दबंग दिल्ली का दबंग प्रदर्शन, कांटे के मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स को रौंदा

विज्ञापन
pro kabaddi 2022

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी टूर्नामेंट में दबंग दिल्ली का दबंग प्रदर्शन जारी है। सोमवार को दबंग दिल्ली ने हरियाणा स्टीलर्स को 38-36 से हराकर कांटे के मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ गत चैंपियन ने इस सीजन में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। इससे पहले दिन में तमिल थलाइवाज ने पटना पाइरेट्स को हराकर सीजन का अपना पहला मैच जीता। दोनों मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम में खेले गए।

अभी पढ़ें – Australia ODI Captain: स्टीव स्मिथ-डेविड वार्नर पर बैन जारी, ऑस्ट्रेलिया ने इस तेज़ गेंदबाज को बनाया कप्तान

हिमांशु सिंह का शानदार प्रदर्शन 

तमिल थलाइवाज मैच के अधिकांश भाग में पीछे चल रहे थे, लेकिन रेडर हिमांशु सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को आगे कर दिया। उन्होंने पटना पाइरेट्स के खिलाफ 33-32 से जीत दर्ज की। तमिलनाडु की ओर से हिमांशु ने 11 अंक जबकि नरेंद्र ने कबड्डी में नौ अंक का योगदान दिया। नौवें मिनट में तमिल थलाइवाज ने 6-3 से बढ़त बना ली थी। हालांकि, कुछ क्षण बाद रोहित गुलिया ने पाइरेट्स के स्कोर को 6-6 से बराबर करने में मदद की।

विज्ञापन

हिमांशु ने 14वें मिनट में शानदार रेड की और थलाइवाज ने 10-8 से बढ़त बना ली, लेकिन पाइरेट्स ने अगले मिनट में 13-10 से बढ़त छीन ली। नरेंद्र रेड पॉइंट बटोरते रहे, लेकिन पाइरेट्स ने आगे बढ़ना जारी रखा और पहले हाफ का अंत 17-15 रखते हुए किया। गुलिया ने दूसरे हाफ में शीर्ष फॉर्म का प्रदर्शन जारी रखा। पाइरेट्स ने इसके बाद 21-16 से बढ़त बना ली। पाइरेट्स ने मैच में अपना दबदबा कायम रखा।

अभी पढ़ें – ‘मारने का मूड नहीं हो रहा यार’.. कहकर अगली ही गेंद पर आउट हो गए सूर्यकुमार यादव, देखें Video

विज्ञापन

मैच 24: तमिल थलाइवाज ने पटना पाइरेट्स को हराया – 33-32

मैच 25: दबंग दिल्ली ने हरियाणा स्टीलर्स को हराया – 38-36

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola