नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की। भारत ने बर्मिंघम में आयोजित CWG2022 में कुल 61 पदक अपने नाम किए और अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। पीएम मोदी ने सभी मेडल विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। मोदी ने इस दौरान कहा आप लोग स्कूलों में जाएं और आज के युवा आपको रोल मॉडल के रूप में देखते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली बार मैंने आपसे देश के 75 स्कूलों, शिक्षण संस्थानों में जाकर बच्चों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया था। ‘मीट द चैंपियन’ अभियान के तहत अनेक साथियों ने व्यस्तताओं के बीच ये काम किया भी है। इस अभियान को जारी रखें। मुझे खुशी है कि खेलो इंडिया के मंच से निकले अनेक खिलाड़ियों ने इस बार बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा कि तिरंगे की ताकत क्या होती है, ये हमने कुछ समय पहले ही यूक्रेन में देखा है। तिरंगा युद्धक्षेत्र से बाहर निकलने में भारतीयों का ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों के लोगों के लिए भी सुरक्षा कवच बन गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हॉकी में हम जिस तरह अपना पुराना रुतबा हासिल कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है। मेंस और विमेंस दोनों टीमें बधाई की पात्र हैं। हमें खुशी है कि कई खेलों में मेडल जीतने के करीब थे। यह सुकून देने वाला था। बेटियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
और पढ़िए – CSA T20 League: साउथ अफ्रीका में चेन्नई की टीम के लिए खेलेंगे यह 2 तूफानी बल्लेबाल, जानें नाम
पीएम ने कहा कि मैंने आपसे कॉमनवेल्थ गेम्स में जाने से पहले कहा था कि आप जीतकर आओगे तो आप लोगों के साथ विजय उत्सव मानऊंगा। आप सभी को मेडल जीतने पर बधाई। आप बर्मिंघम में मुकाबला कर रहे थे, वहीं करोड़ों भारतीय रात में जागकर आपकी जीत के लिए दुआ करते थे। खेलों के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने में आप लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। रात-रात भर लोग जागते थे ताकि आपका प्रदर्शन जान सकें और स्कोर देख सकें।
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 61 मेडल जीते। इसमें 22 गोल्ड मेडल, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल रहे। सबसे ज्यादा मेडल रेसलिंग और वेटलिफ्टिंग में आए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
110 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
346 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
405 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
417 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
436 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
436 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
443 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines