Pele Records: आखिर कैसे महान फुटबॉलर बने पेले? देखिए उनके अनोखे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना आसान नहीं

Pele unique records list

Pele unique records list

Pele Records: इस दुनिया ने एक महान फुटबॉलर खो दिया है। सर्वकालिक महान फुटबॉलरों में से एक ब्राजील के दिग्गज पेले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार देर रात इंस्टाग्राम पर उनकी बेटी ने इस खबर की पुष्टि की है। कोलन कैंसर से उनकी मृत्यु हुई। ब्राजील के एक छोटे से इलाके से आए पेले ने दुनिया में फुटबॉल की परिभाषा ही बदल कर रख दी थी।

विज्ञापन

गरीबी में पले बढ़े पेले ने फुटबॉल में बहुद नाम कमाया और ऐसे रिकॉर्ड बना डाले, जो आज तक नहीं टूटे हैं। हम आपके लिए इस खबर में उनके रिकॉर्ड लेकर आए हैं, जो बताते हैं कि पेले कितने बड़े फुटबॉलर क्यों थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

पेले के रिकॉर्ड पर एक नजर

  1. अपने देश को तीन विश्वकप जिताने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं पेले। 1958, 1962 और 1970 में ब्राजील को विश्व कप जिताया था।
  2. पेले 18 साल की उम्र से पहले फीफा वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं।
  3. 1958 फीफा वर्ल्ड कप में सूडान के खिलाफ विश्व कप फाइनल में उन्होंने दो गोल दागे थे।
  4. पेले ने प्रोफेशनल करियर में कुल 1363 मैच खेले और 1281 गोल दागे हैं, पेले ने ब्राजील के लिए 92 मैचों में 77 गोल दागे।
  5. पेले ने 1971 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया था।

दिग्गज फुटबॉलर रहे पेले के नाम दर्ज है ये खास रिकॉर्ड

पेले अपने पहले ही विश्वकप में धमाल मचाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 17 वर्ष और 239 दिन की उम्र में 1958 वर्ल्ड कप में वेल्स के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में वर्ल्ड कप का पहला गोल दागा था। इस तरह वह इस टूर्नामेंट में गोल दागने वाले सबसे कम उम्र के फुटबॉलर बन गए थे। खास बात ये भी है कि 17 साल और 244 दिन की उम्र में 1958 वर्ल्ड कप के सेमीफइनल में उन्होंने फ्रांस के खिलाफ हैट्रिक गोल भी दागे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ