नई दिल्ली: दुनिया के बिलियर्ड्स के किंग पंकड आडवाणी ने 25वीं बार बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीत ली है। फाइनल में हमवतन सौरव कोठारी को 4-0 से हराकर अपने करियर का 25वां विश्व खिताब जीता। पंकज ने यह खिताब पॉइंट फॉर्मेट में जीता है। इसमें खिलाड़ी को पहले 150 पॉइंट बनाने होते हैं। इसके अलावा एक टाइम फॉर्मेट भी होता है। जिसमें आप जितनी देर खेल सकें खेले और पॉइंट बनाते रहें। फाइनल बेस्ट ऑफ 7 फॉर्मेट में खेला जाता है।
आडवाणी ने पहले फ्रेम से ही अपने इरादे साफ कर दिए थे कि वह कोठारी को कोई मौका नहीं देंगे। इस 150 से अधिक के प्रारूप में आडवाणी ने पहले फ्रेम को 149 के ब्रेक के साथ अपने नाम किया। तब तक कोठारी ने खाता भी नहीं खोला था। कोठारी को अपने पहले आईबीएसएफ (अंतरराष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ) विश्व खिताब का इंतजार है। पंकज ने सेमीफाइनल में थाईलैंड के प्रापुत चैतनासुकान को 4-0 से हराया था।
अभी पढ़ें – नीतीश दाहिया के निधन से शोक में डूबा खेल जगत, बजरंग पूनिया बोले- आज छोटे भाई हमारे बीच नहीं रहे..
जीत के बाद आडवाणी ने कहा कि लगातार पांचवीं बार खिताब का बचाव करना सपना सच होने जैसा है। मैंने जिस तरह का खेल दिखाया और जिस तरह से मैंने इस वर्ष प्रत्येक बिलियर्ड्स प्रतियोगिता में खिताब जीता उससे वास्तव में मैं बहुत खुश हूं। मैं अपने देश को विश्व स्तर पर एक और स्वर्ण पदक दिलाने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
73 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
206 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
309 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
331 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
367 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
380 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
399 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
399 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
406 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
416 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines