टीम इंडिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी का गांव बाढ़ से तबाह, लगाई मदद की गुहार
Edited By Bhoopendra Rai

Shahnawaz Dahani village destroyed by flood
Edited By Bhoopendra Rai

Shahnawaz Dahani village destroyed by flood
Shahnawaz Dahani village। एशिया कप में टीम इंडिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी का बाढ़ से तबाह हो चुका है। बारिश की तबाही के चलते उनके गांव में पानी भरा हुआ है और कई दिनों से बिजली नहीं आ रही। इससे गांव वालों की कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
Condition of people of Northern Sindh, Balochistan & Southern Punjab. Torrential rain & floods have killed & made people homeless. I request Government & NGO's to step forward & help them, & I appeal people of those areas to stay together & help each other.😢#FloodsInPakistan. pic.twitter.com/2PeFmW4uCs
— Shahnawaz Dahani (@ShahnawazDahani) August 22, 2022
शाहनवाज दहानी का गांव पाकिस्तान के सिंध प्रांत के लरकाना क्षेत्र में आता है, जिसका नाम खवर खान दहानी है। बाढ़ से तबाह हो चुके गांव वालों को अभी तक किसी प्रकार की मदद नहीं मिली है। इसी बात से शाहनवाज दहानी दुखी हैं।
शाहनवाज दहानी ने एक ट्वीट कर सरकार से मदद की गुहार लगाई है। ट्विट के साथ शेयर की गई फोटोज में उनके गांव के हालात दिख रहे हैं। दहानी ने लिखा कि ‘उत्तरी सिंध, बलूचिस्तान और दक्षिणी पंजाब के लोगों की स्थिति। मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने लोगों को बेघर कर दिया है। मैं सरकार और गैर सरकारी संगठनों से अनुरोध करता हूं कि वे आगे बढ़ें और उनकी मदद करें, और मैं उन क्षेत्रों के लोगों से एक साथ रहने और एक दूसरे की मदद करने की अपील करता हूं।’
आपको बता दें कि एशिया कप 2022 के दूसरे मुकाबले में दहानी ने भारत के खिलाफ 6 गेंदों दो बेहतरीन छक्कों की मदद से 16 रन बनाए थे। फिर गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 29 रन खर्च किए थे। दहानी के 16 रनों की बदौलत टीम सम्मानजन स्कोर तक पहुंच सकी थी, लेकिन बाद में उसे हार का सामना करना पड़ा। भारत ये मुकाबला 5 विकेट से जीता है।
अभी पढ़ें – IND vs PAK: बीच मैच में पाकिस्तानी फैन बोले- ‘बैंड बज गई बेटा, हार गए हम’, सुनिए इस लड़की का दर्द
आपको बता दें कि इस वक्त पाकिस्तान एक बड़ी आपदा का सामना कर रहा है। तेज बारिश के चलते अब तक 1,033 लोगों से ज्यादा की मौच हो गई है, जबकि कई अपने घर, जानवर और फसल खो चुके हैं और अपना घर छोड़कर कहीं और शरण लेने को मजबूर हैं। दहानी के अलावा कई दूसरे गांव भी बारिश की वजह से तबाह हो चुके हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: