IND vs PAK: बीच मैच में पाकिस्तानी फैन बोले- 'बैंड बज गई बेटा, हार गए हम', सुनिए इस लड़की का दर्द

IND vs PAK Pakistani unhappy fan

IND vs PAK Pakistani unhappy fan

IND vs PAK: एशिया कप में रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। टीम इंडिया की जीत के हीरो हार्दिक पांड्या रहे। जिनकी खूब चर्चा हुई, लेकिन अब एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें पाकिस्तानी फैंस अपना दर्द बयां कर रहे हैं। ये वीडियो पाकिस्तान की पारी के बाद का है, जब टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल हुए इस वीडियो में एक पाकिस्तान फैंस लड़की कह रही है कि ‘इनके (भारत के) हंड्रेड होते ही निकल लो सब…वीडियो में एक दूसरी फैंस पूछ रही है कि आखिर पाकिस्तान ने इतना कम स्कोर क्यों बनाया…इस पर दूसरी लड़की कहती है कि मैने जितने मैच देखें आज तक हारे ही हैं हम लोग…इसके बाद वीडियो शूट करने वाली लड़की कहती है कि चलो कोई नहीं देखते हैं…’

क्यों दुखी थे पाकिस्तानी फैंस

विज्ञापन

दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए महामुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की। पाकिस्तान की टीम 147 रनों पर सिमट गई थी। ये स्कोर भारत जैसी दमदार टीम के सामने चेलेंजिंग नहीं था, इसी बात को लेकर पाकिस्तान फैंस दुखी थे और अपना दर्द जाहिर कर रहे थे। ये मैच टीम इंडिया ने रोमांचक अंदाज में 5 विकेट से जीता है।

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मैच का हाल

रविवार को खेले गए महामुकाबले में भारत-पाकिस्तान की टीमें आसने-सामने थीं। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 148 रनों का लक्ष्य दिया था। पाकिस्तान टीम 19.5 ओवर में 147 रनों पर सिमट गई थी। मोहम्मद रिजवान (43) और इफ्तिखार अहमद (28) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। इस टारगेट के जवाब में टीम इंडिया ने 2 गेंदें शेष रहते जीत को हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया के आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने विनिंग छक्का लगाया और मैन ऑफ द मैच चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ