Asia Cup 2022: PAK टीम की बढ़ी मुश्किल, शाहीन के बाद ये तेज गेंदबाज हुआ चोटिल, अस्पताल ले जाया गया

pakistan fast bowler mohammad wasim injured

pakistan fast bowler mohammad wasim injured

नई दिल्ली। एशिया कप को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शाहीन अफरीदी चोट के चलते इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। शाहीन के बाद अब पाकिस्तान को दूसरा बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर भी चोटिल हो गए हैं, उन्हें अस्पताल ले जाने की नौबत आ गई।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद वसीम को आईसीसी एकेडमी में नेट प्रैक्टिस के दौरान पीठ में दर्द उठा था। जिसके तुरंत बाद मैनेजमेंट ने इसे गंभीरता से लिया और वसीम को MRI के लिए तुरंत ही अस्पताल भेजा।

मोहम्मद वसीम की चोट को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि भारत के खिलाफ पहले मैच में वसीम का खेलना मुश्किल है।

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में हैं वसीम जूनियर

आपको बता दें कि तेज गेंदबाज वसीम जूनियर ने पिछला मैच इसी महीने नीदरलैंड के खिलाफ वनडे खेला था। इस मैच में उन्होंने 36 रन देकर 4 विकेट लिए थे। उन्होंने जून में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में तीन विकेट भी झटके थे। वसीम ने अब तक कुल 11 टी20 मैच खेले, जिसमें 17 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ